Lucknow में पेड़ से लटका मिला युवक का शव, हरदोइया इलाके का रहने वाला था मृतक

Lucknow: राजधानी लखनऊ के महिंगवां इलाके में एक युवक ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। युवक का शव गांव के पास एक पेड़ से लटका हुआ मिला, जिसे देखकर इलाके के लोगों में सनसनी फैल गई। स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी तुरंत पुलिस

Lucknow: राजधानी लखनऊ के महिंगवां इलाके में एक युवक ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। युवक का शव गांव के पास एक पेड़ से लटका हुआ मिला, जिसे देखकर इलाके के लोगों में सनसनी फैल गई। स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी तुरंत पुलिस को दी।

जानकारी के मुताबिक, मृतक युवक हरदोइया थाना क्षेत्र का निवासी था। उसका शव महिंगवां थाना क्षेत्र के एक गांव के पास पेड़ से लटका हुआ पाया गया। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। पुलिस फिलहाल मामले की जांच कर रही है कि युवक ने यह कदम क्यों उठाया।