Lucknow में मोबाइल चोरी के शक में युवक को 9 घंटे बंधक बनाकर पीटा, 2 आरोपी हिरासत में

Lucknow: राजधानी के बख्शी का तालाब इलाके में मोबाइल चोरी के शक में एक युवक को अगवा कर बेरहमी से पीटने का मामला सामने आया है। हमलावरों ने युवक को करीब नौ घंटे तक बंधक बनाकर रखा और मारपीट की। पुलिस ने इस मामले में त्वरित क

Lucknow: राजधानी के बख्शी का तालाब इलाके में मोबाइल चोरी के शक में एक युवक को अगवा कर बेरहमी से पीटने का मामला सामने आया है। हमलावरों ने युवक को करीब नौ घंटे तक बंधक बनाकर रखा और मारपीट की। पुलिस ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए दो संदिग्धों को पकड़ लिया है।

जानकारी के मुताबिक, सरैया बाजार के रहने वाले मोहित राजपूत रविवार दोपहर 19 जुलाई को रामपुर बेहड़ा चौराहे पर चाट खाने गए थे। इसी दौरान एक वैन में सवार पांच अज्ञात लोगों ने उन्हें जबरन अगवा कर लिया। आरोपियों ने उन पर बड़ी बाजार में मोबाइल चोरी करने का आरोप लगाया और करीब नौ घंटे तक उन्हें बंधक बनाकर पीटा। देर रात आरोपियों ने घायल मोहित को सड़क किनारे छोड़कर फरार कर दिया।

पिटाई की वजह से मोहित के चेहरे और आंख में गंभीर चोटें आई हैं। पीड़ित ने बख्शी का तालाब थाने में पहुंचकर आपबीती सुनाई और शिकायत दर्ज कराई। इंस्पेक्टर संजय सिंह ने बताया कि पुलिस ने दो आरोपियों को हिरासत में ले लिया है और उनसे पूछताछ की जा रही है। बाकी आरोपियों की तलाश जारी है और जांच के बाद प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।