Lucknow वीमेंस एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी चुनी गई, प्रतिमा बाजपेई बनीं अध्यक्ष
Lucknow: लखनऊ के एमजी मार्ग स्थित लखनऊ वीमेंस एसोसिएशन के कार्यालय में बुधवार को साधारण सभा की एक महत्वपूर्ण बैठक हुई। इस बैठक में संस्था की नई कार्यकारिणी का चुनाव किया गया, जिसमें सदस्यों ने सर्वसम्मति से नए पदाधिकारिय
Lucknow: लखनऊ के एमजी मार्ग स्थित लखनऊ वीमेंस एसोसिएशन के कार्यालय में बुधवार को साधारण सभा की एक महत्वपूर्ण बैठक हुई। इस बैठक में संस्था की नई कार्यकारिणी का चुनाव किया गया, जिसमें सदस्यों ने सर्वसम्मति से नए पदाधिकारियों का चयन किया।
चुनाव प्रक्रिया के दौरान कुल 145 सदस्यों में से 112 सदस्य मौजूद रहे। सभी की सहमति से प्रतिमा बाजपेई को अध्यक्ष और ज्योति कौल को संरक्षक चुना गया। यह पूरी प्रक्रिया लोकतांत्रिक तरीके से संपन्न हुई और नई टीम ने संस्था की जिम्मेदारियों को संभालने का संकल्प लिया।