Lucknow में गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने की तैयारी, हरियाली तीज पर 2100 महिलाएं एक साथ करेंगी प्रयास
Lucknow: राजधानी के केडी सिंह बाबू स्टेडियम में 16 अगस्त 2026 को एक अनोखा नजारा देखने को मिलेगा। हरियाली तीज के मौके पर 2100 महिलाएं एक साथ जुटकर गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने की कोशिश करेंगी। इस आयोजन का मकसद दुनिया भर में
Lucknow: राजधानी के केडी सिंह बाबू स्टेडियम में 16 अगस्त 2026 को एक अनोखा नजारा देखने को मिलेगा। हरियाली तीज के मौके पर 2100 महिलाएं एक साथ जुटकर गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने की कोशिश करेंगी। इस आयोजन का मकसद दुनिया भर में हरियाली के महत्व को बताना और शांति का संदेश फैलाना है।
आयोजक पुनीता भटनागर ने बताया कि इस खास इवेंट के लिए कुछ नियम तय किए गए हैं। रिकॉर्ड बनाने वाली सभी 2100 महिलाएं एक जैसी हरी साड़ियां पहनकर आएंगी। इसके साथ ही वे हरी बिंदी, हरी चूड़ियां और हरी माला भी पहनेंगी। हर महिला के हाथ में एक तुलसी का पौधा और एक दीपक होगा। यहाँ तुलसी का पौधा हरियाली का प्रतीक माना गया है और दीपक को शांति का संदेश देने के लिए रखा गया है।
इस पूरे आयोजन की निगरानी के लिए लंदन से गिनीज बुक ऑफ रिकॉर्ड्स की टीम लखनऊ आएगी। यह टीम ड्रोन कैमरों की मदद से इस ऐतिहासिक पल को रिकॉर्ड करेगी और रिकॉर्ड की पुष्टि करेगी।