Lucknow में बकाया पैसे मांगने पर महिला को भेजे अश्लील वीडियो, बाप-बेटे पर केस दर्ज
Lucknow: राजधानी के सरोजनी नगर इलाके में एक महिला ने पैसों के लेनदेन को लेकर एक व्यक्ति और उसके बेटे के खिलाफ गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला का कहना है कि जब उसने अपने बकाया पैसे वापस मांगे, तो उसे अश्लील वीडियो भेजकर मानसिक
Lucknow: राजधानी के सरोजनी नगर इलाके में एक महिला ने पैसों के लेनदेन को लेकर एक व्यक्ति और उसके बेटे के खिलाफ गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला का कहना है कि जब उसने अपने बकाया पैसे वापस मांगे, तो उसे अश्लील वीडियो भेजकर मानसिक रूप से परेशान किया गया और जान से मारने की धमकी भी दी गई।
मामले की जानकारी के मुताबिक, शिकायतकर्ता महिला ने अमरेंद्र बहादुर सिंह चौहान और उनके बेटे पर 3.5 लाख रुपये हड़पने का आरोप लगाया है। महिला का दावा है कि उसने यह रकम उन्हें दी थी, लेकिन जब उसने अपने पैसे वापस मांगे तो आरोपी अपनी बात से मुकर गए। इसके बाद आरोपियों ने महिला को प्रताड़ित करने के लिए अश्लील वीडियो भेजने शुरू कर दिए।
महिला की शिकायत के बाद सरोजनी नगर पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है और पूरे मामले की जांच की जा रही है।