Lucknow में बुलेट और 2 लाख की मांग, विवाहिता को बेटे संग घर से निकाला

Lucknow: सुशांत गोल्फ सिटी के हसनपुर खेवली गांव में दहेज की लालच में एक महिला को उसके पांच साल के बेटे के साथ घर से निकाल दिया गया। पीड़िता ने अपने पति और ससुराल वालों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। इस मामले में पुलिस ने अब कान

Lucknow: सुशांत गोल्फ सिटी के हसनपुर खेवली गांव में दहेज की लालच में एक महिला को उसके पांच साल के बेटे के साथ घर से निकाल दिया गया। पीड़िता ने अपने पति और ससुराल वालों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। इस मामले में पुलिस ने अब कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

पीड़िता काजल ने पुलिस को बताया कि उसकी शादी छह साल पहले हसनपुर खेवली निवासी रोहित से हुई थी। शादी के कुछ समय बाद ही पति, सास, ननद और जेठ ने उससे दो लाख रुपये और एक Bullet मोटरसाइकिल की मांग शुरू कर दी। जब यह मांग पूरी नहीं हुई, तो काजल के साथ अक्सर मारपीट की जाने लगी।

काजल के मुताबिक, करीब तीन महीने पहले ससुराल वालों ने उसकी पिटाई की और उसे पांच वर्षीय बेटे अमन के साथ घर से बाहर निकाल दिया। आरोप है कि उसके जेवर भी ससुराल वालों ने ही रख लिए हैं। तब से वह गोसाईंगंज के सुरियामऊ गांव में अपने मायके में रह रही है। उसने यह भी आरोप लगाया कि उसके पति ने दूसरी शादी कर ली है और विरोध करने पर उसे जान से मारने की धमकी दी गई।

सुशांत गोल्फ सिटी पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर पति रोहित, सास, ननद और जेठ के खिलाफ दहेज उत्पीड़न, मारपीट और धमकी देने की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। इंस्पेक्टर ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश में मार्च 2026 के एक नए नियम के मुताबिक दहेज उत्पीड़न जैसे मामलों में पहले मजिस्ट्रेट के आदेश के बाद कार्रवाई होनी थी, लेकिन इस मामले में पुलिस ने सीधे FIR दर्ज की है।