Lucknow में दहेज प्रताड़ना का मामला, शादी के 3 महीने बाद नवविवाहिता को घर से निकाला

Lucknow: लखनऊ के बिजनौर थाना क्षेत्र में एक नवविवाहिता ने अपने पति और ससुराल वालों के खिलाफ गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़िता का कहना है कि शादी के महज तीन महीने बाद ही उसे घर से निकाल दिया गया। अब इस मामले में पुलिस ने केस द

Lucknow: लखनऊ के बिजनौर थाना क्षेत्र में एक नवविवाहिता ने अपने पति और ससुराल वालों के खिलाफ गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़िता का कहना है कि शादी के महज तीन महीने बाद ही उसे घर से निकाल दिया गया। अब इस मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक, पीड़िता Kanchan Kushwaha मूल रूप से लखनऊ की रहने वाली हैं और उनकी शादी Ghaziabad में हुई थी। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि शादी के कुछ समय बाद ही ससुराल पक्ष ने दहेज के लिए उन्हें परेशान करना शुरू कर दिया। पीड़िता का आरोप है कि उन्हें मानसिक रूप से प्रताड़ित किया गया और उन पर तलाक लेने के लिए दबाव बनाया गया।

परेशान होकर पीड़िता ने लखनऊ के बिजनौर थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर पति और ससुराल वालों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है ताकि दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा सके।