Lucknow में महिला की पीट-पीटकर हत्या, परिजनों ने पुलिस पर लगाया लापरवाही का आरोप
Lucknow/Mahingawan: लखनऊ के महिंगवां इलाके के डिंगुरपुर गांव में एक महिला की पीट-पीटकर हत्या का मामला सामने आया है। 40 वर्षीय शकुंतला की इलाज के दौरान शुक्रवार को मौत हो गई। इस घटना के बाद गांव में काफी तनाव रहा और परिजन
Lucknow/Mahingawan: लखनऊ के महिंगवां इलाके के डिंगुरपुर गांव में एक महिला की पीट-पीटकर हत्या का मामला सामने आया है। 40 वर्षीय शकुंतला की इलाज के दौरान शुक्रवार को मौत हो गई। इस घटना के बाद गांव में काफी तनाव रहा और परिजनों ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर लापरवाही के आरोप लगाए हैं।
जानकारी के मुताबिक, यह मामला 3 अगस्त 2026 का है। शकुंतला सोनवा बाजार चौराहा से अपना मोबाइल ठीक करवाकर लौट रही थीं, तभी कुछ लोगों से उनका विवाद हो गया। आरोप है कि इन लोगों ने उन्हें लाठी-डंडों से बुरी तरह पीटा, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई थीं। इलाज के दौरान शुक्रवार 14 अगस्त को उनकी जान चली गई।
शकुंतला के पति विजय कुमार, बेटे अरुण और बेटी पल्लवी ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं। परिजनों का कहना है कि उन्होंने पहाड़पुर चौकी में शिकायत की थी, लेकिन पुलिस ने न तो मुकदमा दर्ज किया और न ही महिला का मेडिकल परीक्षण कराया। उनका यह भी आरोप है कि पुलिस ने आरोपियों को पाबंद नहीं किया, जिससे समय पर कार्रवाई नहीं हो सकी।
मौत के बाद गुस्साए ग्रामीणों और परिवार ने शव को रोक लिया और सख्त कार्रवाई की मांग की। जब पुलिस ने आश्वासन दिया, तब जाकर परिजन अंतिम संस्कार के लिए राजी हुए। महिंगवां थाना प्रभारी राधेश्याम मौर्य ने बताया कि अब आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। सुरक्षा के लिहाज से गांव में पुलिस बल तैनात किया गया है।