Lucknow में रिमझिम बारिश से बदला मौसम, आज भी Yellow Alert जारी, नहीं निकली धूप
Lucknow: राजधानी लखनऊ में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। शहर में देर रात से रिमझिम बारिश हो रही है, जिसकी वजह से तापमान में गिरावट आई है। सोमवार सुबह घने बादलों की वजह से धूप नहीं निकली और लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत
Lucknow: राजधानी लखनऊ में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। शहर में देर रात से रिमझिम बारिश हो रही है, जिसकी वजह से तापमान में गिरावट आई है। सोमवार सुबह घने बादलों की वजह से धूप नहीं निकली और लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली है।
मौसम विभाग ने लखनऊ के लिए आज भी ‘येलो अलर्ट’ जारी किया है, जिसका मतलब है कि आने वाले घंटों में बारिश का सिलसिला जारी रह सकता है। मानसून इस समय पूरी तरह सक्रिय है। आंकड़ों की बात करें तो 19 जुलाई को शहर में 5 मिमी बारिश दर्ज की गई थी, जिसके बाद रात से ही दोबारा रिमझिम फुहारें शुरू हो गईं।
बादलों की मौजूदगी और लगातार हो रही हल्की बारिश से शहर का माहौल खुशनुमा हो गया है, लेकिन सड़कों पर जलभराव जैसी स्थिति से आम लोगों को परेशानी हो सकती है। मौसम विभाग की चेतावनी के बाद लोगों को सलाह दी गई है कि वे बाहर निकलते समय सावधानी बरतें।