Lucknow में बारिश का Orange Alert, IMD ने दी भारी बारिश और बिजली गिरने की चेतावनी

Lucknow: राजधानी लखनऊ में पिछले कई दिनों से रुक-रुक कर बारिश हो रही है। 24 जुलाई को देर रात तक बारिश हुई और तड़के सुबह से ही बारिश के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। सुबह के समय धूप निकलने के साथ ही आसमान में बादल छा ग

Lucknow: राजधानी लखनऊ में पिछले कई दिनों से रुक-रुक कर बारिश हो रही है। 24 जुलाई को देर रात तक बारिश हुई और तड़के सुबह से ही बारिश के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। सुबह के समय धूप निकलने के साथ ही आसमान में बादल छा गए हैं, जिससे मौसम बदल गया है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 24 जुलाई के लिए उत्तर प्रदेश समेत 16 राज्यों में भारी बारिश, तेज आंधी और बिजली गिरने का अलर्ट जारी किया है। कुछ इलाकों में हवा की रफ्तार 70 से 80 किलोमीटर प्रति घंटा तक रह सकती है। लखनऊ में अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

मौसम विभाग के मुताबिक, लखनऊ में आज हल्की बारिश की 40% संभावना है, जबकि रात में गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना 55% तक है। उत्तर प्रदेश के 51 जिलों में हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। हालांकि, 23 से 25 जुलाई तक मानसूनी गतिविधियां थोड़ी धीमी रहेंगी, लेकिन 27 जुलाई से मानसून एक बार फिर सक्रिय हो सकता है।

पश्चिमी उत्तर प्रदेश और बुंदेलखंड के इलाकों जैसे कानपुर, बांदा, आगरा, झांसी और मथुरा के लिए भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। प्रशासन ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। खासकर किसानों, दोपहिया वाहन चलाने वालों और यात्रियों को कहा गया है कि वे खराब मौसम में पेड़ों या बिजली के खंभों के नीचे खड़े न हों।

अगर आंकड़ों की बात करें तो लखनऊ में इस मानसून में अब तक सामान्य से 38% कम बारिश हुई है। पूरे उत्तर प्रदेश की स्थिति देखें तो 1 जून से अब तक 231.4 मिमी बारिश दर्ज की गई है, जो सामान्य स्तर से 18% कम है। जलभराव की समस्या से निपटने के लिए नगर निगम और स्थानीय प्रशासन अलर्ट पर हैं।