Lucknow में उमस और लू का कहर, 30 जून तक मानसून आने की उम्मीद, IMD ने जारी किया अलर्ट
Lucknow: राजधानी लखनऊ के लोग इन दिनों भीषण गर्मी और उमस से बेहाल हैं। गुरुवार को दिन भर बादल छाए रहे लेकिन बारिश नहीं हुई, जिससे उमस और बढ़ गई। अब लोगों को राहत मिलने में अभी कुछ दिन और लग सकते हैं, क्योंकि मौसम विभाग ने
Lucknow: राजधानी लखनऊ के लोग इन दिनों भीषण गर्मी और उमस से बेहाल हैं। गुरुवार को दिन भर बादल छाए रहे लेकिन बारिश नहीं हुई, जिससे उमस और बढ़ गई। अब लोगों को राहत मिलने में अभी कुछ दिन और लग सकते हैं, क्योंकि मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में लू और गर्मी का अनुमान जताया है।
मौसम विभाग के मुताबिक, 25 जून को लखनऊ का अधिकतम तापमान 39.9 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से काफी ज्यादा था। शुक्रवार 26 जून को भी धूप खिली रही और बारिश की संभावना शून्य रही। वर्तमान में तापमान 34 डिग्री सेल्सियस है, लेकिन उमस की वजह से यह 42 डिग्री जैसा महसूस हो रहा है। लखनऊ समेत प्रदेश के 38 जिलों में लू का अलर्ट जारी किया गया है और शनिवार को भी गर्मी का प्रकोप जारी रहने की संभावना है।
राहत की बात यह है कि उत्तर प्रदेश में मानसून की एंट्री 27 जून के आसपास हो सकती है। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र, लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि पूर्वी उत्तर प्रदेश में मानसून सक्रिय हो रहा है। उनके अनुसार, दो से तीन दिनों में लखनऊ में मानसूनी बारिश शुरू होने के आसार हैं, जिससे सप्ताहांत तक लोगों को गर्मी से निजात मिल सकती है।
भारतीय मौसम विभाग (IMD) के पूर्वानुमान के अनुसार, 29 जून से लखनऊ और आसपास के इलाकों में गरज-चमक के साथ बारिश शुरू हो सकती है। 30 जून तक मानसून मध्य यूपी तक पहुंच जाएगा। 30 जून से 1 जुलाई के बीच अधिकांश इलाकों में मध्यम से भारी बारिश की संभावना है। इस दौरान 40-50 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और बिजली गिरने (वज्रपात) की चेतावनी को देखते हुए IMD ने येलो अलर्ट जारी किया है।