Lucknow में सुबह बारिश के बाद उमस ने किया बेहाल, IMD ने जारी किया Yellow Alert, आज फिर हो सकती है बारिश
Lucknow: लखनऊ में शुक्रवार तड़के सुबह हुई बारिश से थोड़ी राहत मिली थी, लेकिन उसके बाद निकली तेज धूप ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दीं। शहर में उमस भरी गर्मी के कारण लोग बेहाल हैं। मौसम विभाग ने संकेत दिए हैं कि आज दिन में ए
Lucknow: लखनऊ में शुक्रवार तड़के सुबह हुई बारिश से थोड़ी राहत मिली थी, लेकिन उसके बाद निकली तेज धूप ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दीं। शहर में उमस भरी गर्मी के कारण लोग बेहाल हैं। मौसम विभाग ने संकेत दिए हैं कि आज दिन में एक या दो बार फिर से बारिश और गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं।
भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) और लखनऊ क्षेत्रीय मौसम केंद्र ने उत्तर प्रदेश के 40 से अधिक जिलों के लिए चेतावनी जारी की है। इसमें लखनऊ समेत कई इलाकों में बारिश और बिजली गिरने का खतरा जताया गया है। लखनऊ मौसम केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक मोहम्मद दानिश ने बताया कि इस बार मॉनसून शहर और राज्य में देर से आया है, लेकिन अब पछुआ हवाओं और अनुकूल मानसूनी प्रवाह की वजह से आने वाले दिनों में अच्छी बारिश होने की उम्मीद है।
मौसम विभाग के अनुसार, आज लखनऊ में अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। वहीं, प्रदेश के कुछ हिस्सों में 2 से 5 जुलाई के बीच 70 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। अगले दो-तीन दिनों में मॉनसून और मजबूत होगा, जिससे 4 और 5 जुलाई को यूपी के कई इलाकों में व्यापक बारिश हो सकती है।
मौसम विभाग ने आम लोगों और किसानों को सलाह दी है कि बारिश और बिजली चमकने के दौरान खुले मैदानों, पेड़ों और बिजली के खंभों से दूर रहें। साथ ही समय-समय पर मौसम की चेतावनियों पर नजर रखें।
| क्षेत्र/जिला | अलर्ट का प्रकार | संभावित असर |
|---|---|---|
| झांसी, महोबा, सोनभद्र, चित्रकूट, बांदा, ललितपुर | भारी बारिश चेतावनी | तेज बारिश की संभावना |
| प्रयागराज, वाराणसी, कानपुर, नोएडा, आगरा, लखनऊ समेत 40+ जिले | Yellow Alert | गरज-चमक और आकाशीय बिजली |