Lucknow में धूप-छांव का खेल, कल फिर हो सकती है भारी बारिश; IMD ने जारी किया अलर्ट

Lucknow: राजधानी लखनऊ में पिछले दो दिनों से हो रही लगातार बारिश शनिवार को थम गई, जिससे मौसम में धूप-छांव का मिला-जुला असर देखने को मिला। हालांकि, राहत ज्यादा देर तक नहीं रहेगी क्योंकि मौसम विभाग ने एक बार फिर बारिश की चे

Lucknow: राजधानी लखनऊ में पिछले दो दिनों से हो रही लगातार बारिश शनिवार को थम गई, जिससे मौसम में धूप-छांव का मिला-जुला असर देखने को मिला। हालांकि, राहत ज्यादा देर तक नहीं रहेगी क्योंकि मौसम विभाग ने एक बार फिर बारिश की चेतावनी दी है। रविवार को शहर में फिर से बादल बरस सकते हैं।

India Meteorological Department (IMD) ने उत्तर प्रदेश समेत देश के 15 से ज्यादा राज्यों में भारी बारिश और गरज-चमक के साथ तूफान का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग की चेतावनी के मुताबिक, लखनऊ और पूर्वी उत्तर प्रदेश के इलाकों में 9 और 10 अगस्त को भारी बारिश होने की संभावना है। रविवार को दिन और रात के समय गरज-चमक के साथ छिटपुट बारिश हो सकती है, जिसके आसार 45 से 65 प्रतिशत तक बताए गए हैं।

तापमान की बात करें तो रविवार को लखनऊ में अधिकतम तापमान 33 से 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है। अगस्त के महीने में लखनऊ में रुक-रुक कर बारिश का दौर जारी रह सकता है।