Lucknow में 4 दिन भीषण गर्मी और उमस का अलर्ट, 17 जुलाई के बाद मॉनसून के दोबारा सक्रिय होने की उम्मीद

Lucknow: राजधानी लखनऊ में एक बार फिर चटक धूप और भीषण गर्मी ने लोगों को परेशान करना शुरू कर दिया है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले चार दिनों तक तापमान 36 डिग्री सेल्सियस के पार रहेगा, जिससे लोगों को भारी उमस और चिपचिपी गर्मी

Lucknow: राजधानी लखनऊ में एक बार फिर चटक धूप और भीषण गर्मी ने लोगों को परेशान करना शुरू कर दिया है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले चार दिनों तक तापमान 36 डिग्री सेल्सियस के पार रहेगा, जिससे लोगों को भारी उमस और चिपचिपी गर्मी का सामना करना पड़ेगा। फिलहाल लखनऊ में तापमान 34 डिग्री सेल्सियस के आसपास है, लेकिन हवा में नमी ज्यादा होने की वजह से यह 43 डिग्री जैसा महसूस हो रहा है।

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने बताया कि उत्तर प्रदेश, खासकर पश्चिमी यूपी में मॉनसून की सक्रियता कमजोर पड़ गई है। 1 जून से 13 जुलाई के बीच प्रदेश में सामान्य से 19% कम बारिश दर्ज की गई है। वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के अनुसार, अगले तीन-चार दिनों तक बारिश में ठहराव रहेगा, लेकिन 17 जुलाई के बाद हवाओं का रुख बदलने से मॉनसून फिर से सक्रिय हो सकता है। उम्मीद है कि 18 और 19 जुलाई को लखनऊ समेत आसपास के इलाकों में अच्छी बारिश होगी।

बंगाल की खाड़ी में एक नया मौसमी सिस्टम बन रहा है, जिससे मौसम में बदलाव आने की संभावना है। हालांकि, पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ तराई इलाकों जैसे गोरखपुर, महाराजगंज, कुशीनगर, देवरिया, संतकबीर नगर और बलरामपुर में हल्की बूंदाबांदी हो सकती है, लेकिन लखनऊ में फिलहाल तेज बारिश के आसार नहीं हैं। मौसम विभाग ने कुछ जिलों में 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की भी संभावना जताई है।

खराब मौसम और तेज धूप को देखते हुए IMD ने लोगों को सलाह दी है कि वे सुरक्षित स्थानों पर रहें और जलभराव वाले क्षेत्रों से दूर रहें। यात्रा करने वाले लोगों को अपनी यात्रा शुरू करने से पहले मौसम की ताजा जानकारी लेने को कहा गया है।