Lucknow में आज कड़ी धूप के साथ हल्की बारिश के आसार, मानसून में अब तक 27% कम हुई बारिश

Lucknow: राजधानी लखनऊ में रविवार सुबह से ही मौसम साफ है और तेज धूप निकली हुई है। हालांकि, दिनभर बादलों की आवाजाही बनी रहेगी और शहर में हल्की बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने लोगों को बदलते मिजाज के लिए तैयार रहने

Lucknow: राजधानी लखनऊ में रविवार सुबह से ही मौसम साफ है और तेज धूप निकली हुई है। हालांकि, दिनभर बादलों की आवाजाही बनी रहेगी और शहर में हल्की बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने लोगों को बदलते मिजाज के लिए तैयार रहने को कहा है।

दैनिक भास्कर की रिपोर्ट के मुताबिक, इस साल मानसून में अब तक लखनऊ में सामान्य से 27 फीसदी कम बारिश दर्ज की गई है। बारिश की इस कमी का असर स्थानीय मौसम और तापमान पर दिख रहा है। आज के तापमान की बात करें तो अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान जताया गया है।