Lucknow में दोपहर बाद बदलेगा मौसम, भारी बारिश और बिजली गिरने का अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी
Lucknow: राजधानी लखनऊ और आसपास के इलाकों में आज दोपहर बाद मौसम का मिजाज बदल सकता है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने तेज हवाओं के साथ भारी बारिश और बिजली गिरने की संभावना जताई है, जिसे देखते हुए लोगों को सतर्क रहने की
Lucknow: राजधानी लखनऊ और आसपास के इलाकों में आज दोपहर बाद मौसम का मिजाज बदल सकता है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने तेज हवाओं के साथ भारी बारिश और बिजली गिरने की संभावना जताई है, जिसे देखते हुए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।
बुधवार सुबह से ही लखनऊ में मौसम बदला हुआ नजर आ रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले कुछ घंटों में शहर के कई हिस्सों में मध्यम से भारी बारिश हो सकती है। उत्तर-पश्चिमी बंगाल की खाड़ी में बने दबाव क्षेत्र की वजह से उत्तर प्रदेश में मानसून काफी सक्रिय हो गया है, जिससे प्रदेश के 68 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि इस सिस्टम के कारण यूपी के कई इलाकों में मानसून ने जोर पकड़ा है।
लखनऊ में आज दिन के समय भारी गरज-चमक और रात में हल्की बारिश होने का अनुमान है। बारिश के दौरान हवा की रफ्तार 70 से 80 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती है, जिससे पेड़ गिरने या अन्य नुकसान का खतरा रहता है। तापमान की बात करें तो अधिकतम तापमान 31 से 33 डिग्री और न्यूनतम 25 से 28 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा, जिससे लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिलेगी।
प्रशासन ने खराब मौसम को देखते हुए लोगों से अपील की है कि जब तक बहुत जरूरी न हो, घर से बाहर न निकलें। IMD ने लोगों की सुविधा के लिए कुछ ऐप्स का सुझाव दिया है। स्थान-विशिष्ट जानकारी के लिए MAUSAM App, खेती-किसानी की सलाह के लिए Meghdoot App और बिजली गिरने की चेतावनी के लिए Damini App का उपयोग करने को कहा गया है। उत्तर प्रदेश के पश्चिमी हिस्सों में भारी बारिश और पूर्वी हिस्सों में बौछारें पड़ने की संभावना है, और यह सिलसिला 12 जुलाई तक रुक-रुक कर जारी रह सकता है।