Lucknow को तोहफा, गोमतीनगर में बनेगा वर्ल्ड क्लास वॉर म्यूजियम और कन्वेंशन सेंटर, 125 करोड़ की होगी लागत
UP/Lucknow: लखनऊ के गोमतीनगर इलाके में अब एक शानदार युद्ध संग्रहालय और विश्वस्तरीय सम्मेलन केंद्र बनेगा। रक्षा मंत्री Rajnath Singh की पहल पर तैयार होने वाली इस परियोजना के लिए 33.97 एकड़ जमीन तय की गई है। इस पूरे प्रोजे
UP/Lucknow: लखनऊ के गोमतीनगर इलाके में अब एक शानदार युद्ध संग्रहालय और विश्वस्तरीय सम्मेलन केंद्र बनेगा। रक्षा मंत्री Rajnath Singh की पहल पर तैयार होने वाली इस परियोजना के लिए 33.97 एकड़ जमीन तय की गई है। इस पूरे प्रोजेक्ट को करीब 125 करोड़ रुपये की लागत से विकसित किया जाएगा, जिससे शहर की रौनक और बढ़ेगी।
यह पूरा प्रोजेक्ट लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) द्वारा बनाया और चलाया जाएगा। इसके लिए भारतीय सेना 33.97 एकड़ जमीन LDA को सौंपेगी। एलडीए उपाध्यक्ष Prathmesh Kumar ने बताया कि शासन स्तर की बैठक में इस प्रस्ताव पर सहमति मिल गई है। सेना से औपचारिक मंजूरी मिलने के बाद इसे दो साल के भीतर पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।
इस प्रोजेक्ट की खास बात यह है कि इसे अलग-अलग हिस्सों में बांटा गया है। नेहरू एन्क्लेव कॉलोनी के पास बनने वाले इस परिसर में 12.87 एकड़ में म्यूजियम और कन्वेंशन सेंटर होगा, जबकि 14 एकड़ जमीन को ग्रीन बेल्ट के तौर पर विकसित किया जाएगा। बाकी बची 7.10 एकड़ जमीन पर कमर्शियल प्लॉट बनाए जाएंगे, जिन्हें बेचकर म्यूजियम के निर्माण का खर्च निकाला जाएगा।
वॉर म्यूजियम में भारतीय सेना के गौरवशाली इतिहास को आधुनिक तरीके से दिखाया जाएगा। इसमें डिजिटल तकनीक, प्रोजेक्शन मैपिंग और इंटरैक्टिव डिस्प्ले का इस्तेमाल होगा। लोग यहाँ प्रथम और द्वितीय विश्व युद्ध के साथ-साथ 1947-48, 1962, 1965, 1971 और कारगिल युद्ध की यादें देख सकेंगे। साथ ही ऑपरेशन सिंदूर, बालाकोट, उरी और सियाचिन जैसे अभियानों की विशेष गैलरी भी होगी।
म्यूजियम में 270 डिग्री इमर्सिव ऑडिटोरियम, रक्षा उपकरणों की ओपन एयर प्रदर्शनी और हेलीकॉप्टर व टैंक सिमुलेटर जैसी सुविधाएं भी होंगी। इसके साथ ही बनने वाला कन्वेंशन सेंटर शहर में बड़े आयोजनों के लिए एक आधुनिक केंद्र बनेगा।