Lucknow के विवेक खंड-1 में धूमधाम से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस, पंप हाउस पार्क में जुटे स्थानीय लोग

UP/Lucknow: राजधानी लखनऊ के विवेक खंड-1 इलाके में 80वां स्वतंत्रता दिवस बड़े उत्साह के साथ मनाया गया। यहां की रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन और जीबी सिंह फाउंडेशन ने मिलकर इस खास दिन के लिए कार्यक्रम का आयोजन किया था। शनिवा

UP/Lucknow: राजधानी लखनऊ के विवेक खंड-1 इलाके में 80वां स्वतंत्रता दिवस बड़े उत्साह के साथ मनाया गया। यहां की रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन और जीबी सिंह फाउंडेशन ने मिलकर इस खास दिन के लिए कार्यक्रम का आयोजन किया था। शनिवार को पंप हाउस पार्क में आयोजित इस समारोह में स्थानीय निवासियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

इस मौके पर बड़ी संख्या में बुजुर्ग, बच्चे और परिवार मौजूद रहे, जिन्होंने मिलकर आजादी का जश्न मनाया। वहीं पूरे लखनऊ शहर में भी 80वां स्वतंत्रता दिवस काफी गरिमा और भव्यता के साथ मनाया गया। शहर के मुख्य कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विधानभवन के सामने राष्ट्रीय ध्वज फहराया।