Lucknow में बिना हैंडल पकड़े स्कूटी चलाकर स्टंट करना पड़ा भारी, पुलिस ने गाड़ी जब्त कर शुरू की कानूनी कार्रवाई
Lucknow: लखनऊ की एक व्यस्त सड़क पर बिना हैंडल पकड़े स्कूटी चलाने वाले एक युवक का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ. इस खतरनाक स्टंट की वजह से सड़क पर चल रहे दूसरे लोगों की जान जोखिम में पड़ सकती थी. वीडियो सामने आने के बाद
Lucknow: लखनऊ की एक व्यस्त सड़क पर बिना हैंडल पकड़े स्कूटी चलाने वाले एक युवक का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ. इस खतरनाक स्टंट की वजह से सड़क पर चल रहे दूसरे लोगों की जान जोखिम में पड़ सकती थी. वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने तुरंत एक्शन लिया और आरोपी की पहचान कर उसे पकड़ लिया है.
पुलिस की जांच में पता चला कि स्टंट करने वाले युवक का नाम Vivek Anand है, जो लखनऊ के Takrohi इलाके का रहने वाला है. DCP (Traffic) Raveena Tyagi ने बताया कि CCTV फुटेज की मदद से युवक की पहचान की गई. पूछताछ में विवेक आनंद ने माना कि उसने बिना हेलमेट के इलेक्ट्रिक स्कूटी पर यह खतरनाक स्टंट किया था.
इस मामले में युवक ने कई नियमों की अनदेखी की थी. वह न तो हेलमेट पहने था और न ही उसके पास ड्राइविंग लाइसेंस था. साथ ही, उसकी इलेक्ट्रिक स्कूटी (नंबर UP 32 PQ 6368) पर रजिस्ट्रेशन प्लेट भी नहीं लगी थी. यूपी पुलिस के आधिकारिक हैंडल ने लखनऊ पुलिस को इस पर सख्त कार्रवाई करने को कहा था.
लखनऊ ट्रैफिक पुलिस और गोमती नगर पुलिस ने मिलकर इस पर कार्रवाई की है. पुलिस ने मोटर वाहन अधिनियम के तहत उस इलेक्ट्रिक स्कूटी को जब्त कर लिया है. अब पुलिस इस गाड़ी का रजिस्ट्रेशन कैंसिल करवाने के लिए कानूनी प्रक्रिया शुरू कर चुकी है.