Lucknow में VIP मूवमेंट के चलते ट्रैफिक डायवर्जन, शनिवार सुबह 8 बजे से बदलेंगे कई रास्ते, देख लें पूरी लिस्ट
Lucknow: राजधानी लखनऊ में वीआईपी मूवमेंट की वजह से शनिवार, 4 जुलाई 2026 को यातायात व्यवस्था में बड़ा बदलाव किया गया है। डीसीपी ट्रैफिक के मुताबिक, शहर के कई मुख्य रास्तों पर सुबह 8 बजे से डायवर्जन लागू होगा। अगर आप एयरपो
Lucknow: राजधानी लखनऊ में वीआईपी मूवमेंट की वजह से शनिवार, 4 जुलाई 2026 को यातायात व्यवस्था में बड़ा बदलाव किया गया है। डीसीपी ट्रैफिक के मुताबिक, शहर के कई मुख्य रास्तों पर सुबह 8 बजे से डायवर्जन लागू होगा। अगर आप एयरपोर्ट, चारबाग या हजरतगंज की तरफ जाने की सोच रहे हैं, तो पहले रूट की जानकारी जरूर ले लें ताकि आपको जाम में न फंसना पड़े।
पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि इस दौरान एम्बुलेंस, फायर सर्विस, स्कूल बस और शव वाहनों को जरूरत पड़ने पर छूट दी जाएगी। अगर किसी को रास्ते में कोई समस्या आती है या इमरजेंसी होती है, तो ट्रैफिक कंट्रोल नंबर 9454405155 पर फोन कर सकते हैं।
यातायात विभाग ने आम जनता की सुविधा के लिए वैकल्पिक रास्तों की जानकारी साझा की है, जो इस प्रकार हैं:
| पुराना रूट/इलाका | नया वैकल्पिक रास्ता |
|---|---|
| दरोगाखेड़ा, स्कूटर इंडिया और नादरगंज से एयरपोर्ट | किसान पथ होते हुए रायबरेली रोड से जाना होगा |
| अमौसी से नीलम फार्मेसी, कृष्णानगर, पिकेडली और अवध चौराहा | शहीद पथ का इस्तेमाल करना होगा |
| अमौसी एयरपोर्ट वीआईपी मोड़ से एयरपोर्ट के अंदर | वीआईपी मोड़ से कमर्शियल मोड़ होकर बाएं मुड़ना होगा |
| नाका चौराहा से पानदरीबा | डीएवी डिग्री कॉलेज और राजेंद्र नगर होकर जाना होगा |
| रायल होटल चौराहा से अटल चौक (हजरतगंज) | सिसेंडी तिराहे से डीएसओ चौराहा होकर जाना होगा |
| एवरेडी तिराहा और भूसामंडी से मवैया | एवरेडी तिराहे से सीधे बालाजी मंदिर होकर जाना होगा |
| लाटूश रोड बांस मंडी से गुप्ता तिराहा चारबाग | नाका चौराहा और राजेंद्र नगर होकर जाना होगा |
| राजेंद्र नगर से राणा प्रताप तिराहा | नाका चौराहा की तरफ से जाना होगा |
| अशोक लाट चौराहा से बर्लिंगटन चौराहा | लाटूश रोड का इस्तेमाल करना होगा |
| अशोक लाट चौराहा से रायल होटल चौराहा | लाटूश रोड होकर जाना होगा |
| अवध चौराहा से आलमबाग | इस रूट पर वाहनों का जाना प्रतिबंधित रहेगा |
| फतेहअली से चारबाग आलमबाग | इस रूट पर वाहनों का जाना प्रतिबंधित रहेगा |
| लंगड़ा फाटक से आलमबाग | इस रूट पर वाहनों का जाना प्रतिबंधित रहेगा |