Lucknow के विनय खंड-5 में सुंदरकांड पाठ और भंडारे का आयोजन, बड़ी संख्या में जुटे श्रद्धालु
Lucknow: राजधानी लखनऊ के गोमतीनगर इलाके में धार्मिक माहौल देखने को मिला। यहाँ विनय खंड-5 में ज्येष्ठ माह के आखिरी शनिवार को सुंदरकांड पाठ और एक विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में स्थानीय लोगों और श्रद्धालुओ
Lucknow: राजधानी लखनऊ के गोमतीनगर इलाके में धार्मिक माहौल देखने को मिला। यहाँ विनय खंड-5 में ज्येष्ठ माह के आखिरी शनिवार को सुंदरकांड पाठ और एक विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में स्थानीय लोगों और श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
इस पूरे कार्यक्रम का आयोजन Vaishno Solutions परिवार द्वारा किया गया था। शनिवार को आयोजित इस धार्मिक अनुष्ठान में बड़ी संख्या में भक्त पहुंचे और सुंदरकांड का पाठ किया। पाठ के बाद आयोजित भंडारे में श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया।
बता दें कि लखनऊ में ज्येष्ठ माह के दौरान सुंदरकांड और भंडारे की पुरानी परंपरा है। इस साल Adhik Maas होने की वजह से धार्मिक कार्यक्रमों का सिलसिला लंबा चला। विनय खंड-5 के अलावा शहर के अन्य इलाकों जैसे आलमबाग के संभर खेड़ा, पूर्णा पुल, परिवर्तन चौक और राजाजीपुरम में भी बड़े स्तर पर भंडारे आयोजित किए गए। प्रशासन ने भी इन आयोजनों के लिए ऑनलाइन सूचना देने की व्यवस्था की थी ताकि व्यवस्था बनी रहे।