Lucknow के विकासनगर में शॉर्ट सर्किट से घर में लगी आग, स्टोर रूम का सामान जलकर खाक
Lucknow: राजधानी के विकासनगर सेक्टर छह में रविवार सुबह एक मकान में आग लगने से हड़कंप मच गया। आग मकान के पहले तल पर लगी थी, जिससे स्टोर रूम में रखा काफी सामान जल गया। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई घायल नहीं हुआ और परिवार
Lucknow: राजधानी के विकासनगर सेक्टर छह में रविवार सुबह एक मकान में आग लगने से हड़कंप मच गया। आग मकान के पहले तल पर लगी थी, जिससे स्टोर रूम में रखा काफी सामान जल गया। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई घायल नहीं हुआ और परिवार के सभी सदस्य सुरक्षित बच गए।
घटना रविवार सुबह करीब 8:30 बजे की है। बताया जा रहा है कि शॉर्ट सर्किट की वजह से पहले तल पर आग लगी और देखते ही देखते धुआं पूरे मकान में फैल गया। उस समय घर की मालकिन वर्षा और परिवार के अन्य सदस्य भूतल पर मौजूद थे, जिससे उन्हें समय रहते खतरे का एहसास हो गया।
आग की खबर मिलते ही पड़ोसियों ने पहले खुद उसे बुझाने की कोशिश की और तुरंत दमकल विभाग को सूचना दी। इंदिरानगर फायर स्टेशन से दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पाया गया।
विकासनगर थानाप्रभारी आलोक कुमार सिंह ने बताया कि आग स्टोर रूम में लगी थी, जिससे वहां रखा फर्नीचर, राशन, फ्रिज और गृहस्थी का अन्य सामान जलकर राख हो गया। मौके पर विकासनगर पुलिस भी मौजूद रही। हादसे में जानमाल का कोई नुकसान नहीं हुआ है।