Lucknow में साली से दुष्कर्म और धर्म परिवर्तन का आरोपी गिरफ्तार, पहले से दर्ज हैं 29 मुकदमे
Lucknow: राजधानी के विकास नगर इलाके से पुलिस ने एक ऐसे शख्स को गिरफ्तार किया है जिस पर अपनी ही साली के साथ दुष्कर्म करने, उसका धर्म परिवर्तन कराने और निकाह करने का गंभीर आरोप है। आरोपी की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने उसके प
Lucknow: राजधानी के विकास नगर इलाके से पुलिस ने एक ऐसे शख्स को गिरफ्तार किया है जिस पर अपनी ही साली के साथ दुष्कर्म करने, उसका धर्म परिवर्तन कराने और निकाह करने का गंभीर आरोप है। आरोपी की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने उसके पुराने आपराधिक रिकॉर्ड को खंगाला तो पता चला कि वह एक शातिर अपराधी है।
पुलिस के मुताबिक आरोपी के खिलाफ लखनऊ के अलग-अलग थानों में पहले से ही करीब 29 आपराधिक मामले दर्ज हैं। इन मुकदमों में लूट, चोरी, जालसाजी, गैंगस्टर एक्ट और एनडीपीएस (NDPS) एक्ट जैसे गंभीर अपराध शामिल हैं। आरोपी लंबे समय से पुलिस की रडार पर था और अब इस ताजा मामले में उसे पकड़ा गया है।
यह पूरा मामला विकास नगर क्षेत्र का है जहां आरोपी ने पहले युवती का धर्म परिवर्तन कराया और फिर निकाह किया। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी को हिरासत में ले लिया है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।