Lucknow में विधानसभा के सामने मां-बेटी ने की आत्महत्या की कोशिश, पुलिस ने सुरक्षित बचाया
Lucknow: राजधानी लखनऊ में 15 जून को विधानसभा के सामने एक युवती और उसकी मां ने आत्महत्या करने का प्रयास किया। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने तुरंत एक्शन लेते हुए दोनों को सुरक्षित हिरासत में ले लिया। यह घटना उस समय हुई जब
Lucknow: राजधानी लखनऊ में 15 जून को विधानसभा के सामने एक युवती और उसकी मां ने आत्महत्या करने का प्रयास किया। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने तुरंत एक्शन लेते हुए दोनों को सुरक्षित हिरासत में ले लिया। यह घटना उस समय हुई जब परिवार पुलिस की कार्यप्रणाली से बेहद परेशान था और अपनी समस्या के समाधान के लिए इस चरम कदम तक पहुंच गया।
हिरासत में ली गई युवती ने गंभीर आरोप लगाए हैं कि उसके चाचा ने घर में घुसकर चोरी की और परिवार के सदस्यों के साथ मारपीट की। युवती के मुताबिक, इस मामले की शिकायत उसने हरदोई जिले के संडीला थाने में की थी। आरोप है कि शिकायत के बावजूद पुलिस ने करीब एक महीने तक कोई मुकदमा दर्ज नहीं किया, जिससे हताश होकर मां-बेटी ने यह कदम उठाया।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि विधानसभा के सामने हंगामा और आत्महत्या की कोशिश की खबर मिलते ही टीम ने हस्तक्षेप किया और उन्हें बचाया। फिलहाल हजरतगंज पुलिस पीड़ितों से पूछताछ कर रही है। पुलिस ने संडीला थाना पुलिस से इस मामले की विस्तृत रिपोर्ट मांगी है और हरदोई पुलिस को निष्पक्ष जांच के लिए सूचित कर दिया गया है। जांच के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।