Lucknow में भाई ने बहन का गला रेता, परिवार को जान से मारने की धमकी देकर हुआ फरार

Lucknow: राजधानी के विभूतिखंड इलाके के रिसाहपुरवा गांव में एक खौफनाक वारदात सामने आई है। यहां एक भाई ने शराब के नशे में अपनी ही बहन पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। घटना के बाद आरोपी फरार हो गया, जबकि घायल बहन की हालत गं

Lucknow: राजधानी के विभूतिखंड इलाके के रिसाहपुरवा गांव में एक खौफनाक वारदात सामने आई है। यहां एक भाई ने शराब के नशे में अपनी ही बहन पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। घटना के बाद आरोपी फरार हो गया, जबकि घायल बहन की हालत गंभीर बनी हुई है।

यह घटना 1 जुलाई की सुबह करीब छह बजे की है। जब माता-पिता सैर पर गए हुए थे, तब वेद प्रकाश तिवारी ने अपनी बहन अंजनी का गला रेत दिया। पिता रामजग जब घर लौटे तो उन्होंने अपनी बेटी को लहुलूहान हालत में पाया और तुरंत उसे लोहिया अस्पताल पहुंचाया।

पुलिस को दिए बयान में पीड़िता अंजनी ने बताया कि वेद प्रकाश शराब पीकर उस पर घर छोड़ने का दबाव बना रहा था। जब उसने इसका विरोध किया, तो भाई ने चाकू से हमला कर दिया और वहां से भाग निकला।

मामला यहीं नहीं रुका, पिता रामजग के मुताबिक 4 जुलाई को आरोपी बेटा दोबारा घर आया और पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने पिता की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी वेद प्रकाश तिवारी को गिरफ्तार कर लिया गया है।