Lucknow में ‘घर वापसी’ कार्यक्रम, हमजा बने हेमंत और शबनम बनी संजना
Lucknow: लखनऊ के विश्व हिंदू रक्षा परिषद कार्यालय पर एक ‘घर वापसी’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान कुछ लोगों ने सनातन धर्म में वापसी की और हिंदू रीति-रिवाजों के साथ शुद्धिकरण की प्रक्रिया पूरी की। संगठन क
Lucknow: लखनऊ के विश्व हिंदू रक्षा परिषद कार्यालय पर एक ‘घर वापसी’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान कुछ लोगों ने सनातन धर्म में वापसी की और हिंदू रीति-रिवाजों के साथ शुद्धिकरण की प्रक्रिया पूरी की। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष गोपाल राय ने इस पूरी प्रक्रिया की निगरानी की और पूजा करवाई।
इस कार्यक्रम में हेमंत, जिन्हें पहले हमजा के नाम से जाना जाता था और शबनम, जिन्हें संजना के नाम से जाना गया, ने सनातन धर्म को अपनाया। गोपाल राय ने बताया कि हिंदू रीति-रिवाजों के साथ पूजा-पाठ करवाकर उनका शुद्धिकरण किया गया ताकि वे अपनी मूल संस्कृति में वापस लौट सकें।
गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश में धर्म परिवर्तन को लेकर कड़े कानून लागू हैं। ‘उत्तर प्रदेश विधि विरुद्ध धर्म संपरिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम, 2021’ के तहत जबरन, प्रलोभन या धोखाधड़ी से कराए गए धर्म परिवर्तन पर सख्त सजा का प्रावधान है। इस कानून के तहत दोषी पाए जाने पर 10 साल तक की जेल हो सकती है और कुछ मामलों में यह सजा उम्रकैद तक भी जा सकती है।
हालिया बदलावों के बाद अब कोई भी व्यक्ति अवैध धर्म परिवर्तन के मामले में FIR दर्ज करा सकता है। इसके अलावा, नाबालिगों, महिलाओं और अनुसूचित जाति-जनजाति के लोगों के धर्म परिवर्तन के मामलों में जुर्माने और सजा की राशि को और बढ़ा दिया गया है। विदेशी फंड लेकर धर्म परिवर्तन कराने वालों के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई का नियम है।