Lucknow के गोमतीनगर में अस्पताल पर लापरवाही का आरोप, बिल न भरने पर बच्ची का शव रोकने का दावा
Lucknow: राजधानी लखनऊ के गोमतीनगर इलाके में एक निजी अस्पताल पर इलाज में लापरवाही और संवेदनहीनता के गंभीर आरोप लगे हैं। पत्रकार पुरम चौराहा स्थित Vatsalya Medical & Heart Center में इलाज के दौरान एक डेढ़ साल की बच्ची
Lucknow: राजधानी लखनऊ के गोमतीनगर इलाके में एक निजी अस्पताल पर इलाज में लापरवाही और संवेदनहीनता के गंभीर आरोप लगे हैं। पत्रकार पुरम चौराहा स्थित Vatsalya Medical & Heart Center में इलाज के दौरान एक डेढ़ साल की बच्ची की मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि अस्पताल प्रशासन ने पैसों के लिए मानवता को ताक पर रख दिया और बिल के भुगतान तक शव को नहीं सौंपा।
मृतक बच्ची की पहचान Astha Gupta के रूप में हुई है। परिजनों ने आरोप लगाया कि अस्पताल के स्टाफ ने इलाज में लापरवाही बरती जिससे बच्ची की जान चली गई। उनका कहना है कि बच्ची की मौत के बाद भी अस्पताल प्रशासन ज्यादा बिल वसूलने के चक्कर में इलाज जारी रखता रहा।
मामला तब और बढ़ गया जब अस्पताल ने 7,400 रुपये का बकाया बिल न चुकाने पर बच्ची के शव को रिलीज करने से मना कर दिया। इस घटना के बाद परिवार में काफी आक्रोश है। फिलहाल इस पूरे मामले पर अस्पताल प्रशासन की तरफ से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की जांच के बाद ही लापरवाही और शव रोकने की सच्चाई साफ हो पाएगी।