Lucknow में अंतरराष्ट्रीय सेक्स रैकेट की सरगना लोला गिरफ्तार, पहचान छुपाने के लिए 7 बार कराई प्लास्टिक सर्जरी

Lucknow: राजधानी लखनऊ में पुलिस और इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB) की टीम ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए उज्बेकिस्तान की नागरिक लोला कायूमोवा को गिरफ्तार किया है। लोला पर नेपाल और उज्बेकिस्तान से महिलाओं को लाकर देह व्यापार कराने औ

Lucknow: राजधानी लखनऊ में पुलिस और इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB) की टीम ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए उज्बेकिस्तान की नागरिक लोला कायूमोवा को गिरफ्तार किया है। लोला पर नेपाल और उज्बेकिस्तान से महिलाओं को लाकर देह व्यापार कराने और एक हाई-प्रोफाइल सेक्स रैकेट चलाने का आरोप है। उसे गोमती नगर के मैक्स अस्पताल के पास से पकड़ा गया और अब उसे सुशांत गोल्फ सिटी पुलिस स्टेशन में रखा गया है।

लोला कायूमोवा जून 2025 में इस रैकेट के खुलासे के बाद से फरार चल रही थी। पुलिस से बचने के लिए उसने बेहद शातिर तरीका अपनाया और अपनी पहचान बदलने के लिए करीब सात बार प्लास्टिक सर्जरी करवाई। वह भारत में अवैध रूप से रह रही थी और उसने फर्जी तरीके से अपना आधार कार्ड और विवाह प्रमाण पत्र भी बनवा लिया था।

जांच में यह बात सामने आई है कि लोला ने जनक प्रताप सिंह नाम के व्यक्ति को अपने फर्जी विवाह प्रमाण पत्र में पति के तौर पर दिखाया था, हालांकि जनक ने लोला को अपनी पत्नी होने से इनकार किया है। इस पूरे खेल में डॉ. विवेक गुप्ता की भूमिका भी संदिग्ध है, जिसने गोमती नगर के पत्रकारपुरम और अहिमामऊ स्थित अपने क्लीनिकों में इन विदेशी महिलाओं की खूबसूरती बढ़ाने और उनकी पहचान छुपाने के लिए प्लास्टिक सर्जरी की थी।

डीपीपी दक्षिण मोहम्मद मुस्ताक ने बताया कि एफआरआरओ और पुलिस की संयुक्त टीम इस सिंडिकेट को पूरी तरह खत्म करने के लिए लोला और उसके मददगारों से पूछताछ कर रही है। उज्बेकिस्तान सरकार ने लोला के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी किया था, इसके बावजूद वह लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट से सत्यापन रसीद लेने में कामयाब रही। पुलिस अब इस रैकेट से जुड़े अन्य स्थानीय लोगों और बड़े चेहरों की तलाश कर रही है।