Lucknow में उपाध्याय विहसंत सागर महाराज का चातुर्मास स्थापना, बच्चों को मोबाइल की लत छोड़ने का दिया संदेश
Lucknow: राजधानी के कानपुर रोड स्थित CMS सभागार में रविवार को उपाध्याय 108 विहसंत सागर महाराज के चातुर्मास स्थापना महोत्सव का आयोजन किया गया। पावन वर्षायोग समिति के सहयोग से आयोजित इस कार्यक्रम में हजारों की संख्या में श
Lucknow: राजधानी के कानपुर रोड स्थित CMS सभागार में रविवार को उपाध्याय 108 विहसंत सागर महाराज के चातुर्मास स्थापना महोत्सव का आयोजन किया गया। पावन वर्षायोग समिति के सहयोग से आयोजित इस कार्यक्रम में हजारों की संख्या में श्रद्धालु जुटे। इस दौरान महाराज श्री ने समाज को संस्कार और चरित्र निर्माण का रास्ता दिखाया।
उपाध्याय श्री 108 विहसंत सागर जी महाराज ने अपने संबोधन में कहा कि वह फसलें नहीं बल्कि नस्लों को सुधारने आए हैं। उन्होंने बच्चों और युवाओं को मोबाइल की आभासी दुनिया से बाहर निकलने की सलाह दी ताकि वे असल जीवन और आध्यात्मिक जागरण की ओर बढ़ सकें। महाराज श्री अपने कठोर संयम और तप के लिए जाने जाते हैं और उन्होंने पिछले 26 वर्षों में करीब 90 हजार किलोमीटर की पदयात्रा कर धर्म का प्रचार किया है।
चातुर्मास की शुरुआत से पहले 16 जुलाई को चारबाग दिगंबर जैन मंदिर से आशियाना दिगंबर जैन मंदिर तक एक भव्य शोभायात्रा निकाली गई थी। इस दौरान श्रद्धालुओं ने महाराज श्री का जोरदार स्वागत किया। पावन वर्षायोग समिति के मीडिया प्रभारी सिद्धार्थ जैन ने बताया कि अगले चार महीनों तक महाराज श्री लखनऊ में ही रहेंगे और विभिन्न धार्मिक व सामाजिक कार्यक्रमों का संचालन करेंगे।
इस चातुर्मास अवधि के दौरान कई महत्वपूर्ण कार्यक्रम तय किए गए हैं, जिनकी जानकारी नीचे दी गई है:
| तारीख | कार्यक्रम |
|---|---|
| 19 जुलाई | चातुर्मास कलश स्थापना |
| 20 जुलाई | ज्योतिष सम्मेलन |
| 28 जुलाई | चातुर्मास प्रतिष्ठापन विधि |
| 29 जुलाई | गुरु पूर्णिमा महोत्सव |
| 12 अगस्त | 43वां जन्मोत्सव एवं भंडारा |
| 15 अगस्त | राष्ट्र के नाम संदेश |
| 19 अगस्त | भगवान पार्श्वनाथ मोक्ष सप्तमी |
| 28 अगस्त | वात्सल्य पर्व एवं रक्षाबंधन विशेष प्रवचन |