Lucknow समेत UP में 22 जुलाई तक होगी भारी बारिश, IMD ने जारी की चेतावनी
Lucknow: राजधानी लखनऊ समेत पूरे उत्तर प्रदेश में मानसून एक बार फिर पूरी तरह सक्रिय हो गया है। लखनऊ में शुक्रवार सुबह से ही बादल छाए हुए हैं और दिन भर गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक, राज्य
Lucknow: राजधानी लखनऊ समेत पूरे उत्तर प्रदेश में मानसून एक बार फिर पूरी तरह सक्रिय हो गया है। लखनऊ में शुक्रवार सुबह से ही बादल छाए हुए हैं और दिन भर गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक, राज्य के कई हिस्सों में 22 जुलाई तक लगातार बरसात का सिलसिला जारी रहेगा।
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, ओडिशा के उत्तरी तट पर कम दबाव का क्षेत्र बना है और मानसून ट्रफ सक्रिय है, जिसकी वजह से यूपी में दोबारा अच्छी बारिश होगी। लखनऊ के क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि इस सिस्टम के प्रभाव से आने वाले दिनों में मौसम बदला रहेगा। लखनऊ में शुक्रवार को दिन के समय बारिश की 55% संभावना है और रात में बादल छाए रहेंगे। अगले कुछ दिनों तक यहाँ तापमान 28°C से 33°C के बीच रहने का अनुमान है।
मौसम विभाग ने 17 से 22 जुलाई के बीच पूर्वी और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में भारी से अति भारी बारिश, तेज़ हवाओं और बिजली गिरने की चेतावनी जारी की है। विशेष रूप से 19 से 22 जुलाई के बीच पूर्वी यूपी में बहुत भारी बारिश हो सकती है। विभाग ने लोगों को सलाह दी है कि खराब मौसम के दौरान सतर्क रहें, बिजली चमकने पर सुरक्षित स्थानों पर रुकें और बिना वजह खुले मैदानों या पेड़ों के नीचे न जाएं।
बीते 24 घंटों की बात करें तो गुरुवार को लखनऊ समेत प्रदेश के 25 जिलों में बारिश हुई थी, जिसमें लखीमपुर खीरी में सबसे ज़्यादा 22.5 मिमी बारिश दर्ज की गई। अब बंगाल की खाड़ी में बना कम दबाव का क्षेत्र और मजबूत हो रहा है, जिससे राज्य के अधिकांश हिस्सों में व्यापक वर्षा की संभावना बनी हुई है।