Lucknow में Mango Festival की धूम, ‘मोदी मैंगो’ से ज्यादा महंगा निकला ‘योगीराज’, CM योगी ने किया उद्घाटन
Lucknow: राजधानी लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में 3 जुलाई से 5 जुलाई 2026 तक यूपी मैंगो फेस्टिवल का आयोजन किया गया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस महोत्सव का उद्घाटन किया, जहां प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों से आए आमों क
Lucknow: राजधानी लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में 3 जुलाई से 5 जुलाई 2026 तक यूपी मैंगो फेस्टिवल का आयोजन किया गया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस महोत्सव का उद्घाटन किया, जहां प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों से आए आमों की 800 से ज्यादा किस्में प्रदर्शित की गईं। इस तीन दिवसीय मेले में आम के शौकीनों की भारी भीड़ उमड़ी और कई खास किस्मों के आम चर्चा का केंद्र रहे।
मेले में सबसे ज्यादा चर्चा ‘मोदी मैंगो’ और ‘योगीराज’ आम की रही। खबर है कि महोत्सव में ‘योगीराज’ आम की कीमत ‘मोदी मैंगो’ से ज्यादा रही, जिसे लेकर लोगों के बीच काफी बातचीत हुई। पद्म श्री हाजी कलीमुल्लाह खान ने ‘योगीराज’ किस्म का आम तैयार किया है, जिसका वजन करीब 1.5 किलो है। वहीं, मलिहाबाद के उपेंद्र कुमार सिंह ने 2023 में ‘मोदी मैंगो’ विकसित किया था, जिसका वजन 400-450 ग्राम है और इसे ICAR-CISH के जरिए पेटेंट भी कराया गया है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस मौके पर मलिहाबादी आमों के लिए ‘काकोरी’ ब्रांड लॉन्च किया। उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य उत्तर प्रदेश को प्रीमियम आमों का ग्लोबल हब बनाना है। इसके लिए ब्रांडिंग, ऑर्गेनिक सर्टिफिकेशन और एक्सपोर्ट इंफ्रास्ट्रक्चर पर जोर दिया जा रहा है। साथ ही, नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर एक इंटीग्रेटेड टेस्टिंग एंड ट्रीटमेंट पार्क बनाया जा रहा है ताकि यूपी के कृषि उत्पाद अंतरराष्ट्रीय मानकों को पूरा कर सकें।
हॉर्टिकल्चर राज्य मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने बताया कि इस महोत्सव का मकसद राज्य की बागवानी और कृषि अर्थव्यवस्था को एक नई दिशा देना है। मेले के दौरान 4 जुलाई को जन भवन में एक इंटरनेशनल बायर-सेलर मीट भी आयोजित की गई। बता दें कि भारत के कुल आम उत्पादन में उत्तर प्रदेश की हिस्सेदारी लगभग 26 से 28 प्रतिशत है।