Lucknow में 3 जुलाई से लगेगा आम महोत्सव, CM योगी करेंगे उद्घाटन, दिखेंगी 800 से ज्यादा प्रजातियां

Lucknow: राजधानी लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान, गोमती नगर में 3 से 5 जुलाई 2026 तक ‘उत्तर प्रदेश आम महोत्सव-2026’ का आयोजन किया जाएगा। इस खास इवेंट का उद्घाटन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार, 3 जुलाई को

Lucknow: राजधानी लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान, गोमती नगर में 3 से 5 जुलाई 2026 तक ‘उत्तर प्रदेश आम महोत्सव-2026’ का आयोजन किया जाएगा। इस खास इवेंट का उद्घाटन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार, 3 जुलाई को करेंगे। इस महोत्सव में देश के अलग-अलग राज्यों के बागवान और निर्यातक हिस्सा लेंगे, जिससे आम की खेती और व्यापार को बढ़ावा मिलेगा।

उद्यान राज्यमंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने बताया कि आम के उत्पादन में उत्तर प्रदेश पूरे देश में पहले नंबर पर है। राज्य में करीब 3.27 लाख हेक्टेयर जमीन पर 61.96 लाख मीट्रिक टन आम पैदा होता है, जो भारत के कुल उत्पादन का लगभग 26.22 प्रतिशत है। सरकार का मकसद आम उगाने वाले किसानों को सीधे बड़े खरीदारों और निर्यातकों से जोड़ना है, जिसके लिए 4 जुलाई को ‘जन भवन’ में एक क्रेता-विक्रेता सम्मेलन भी होगा।

इस महोत्सव में उत्तर प्रदेश के साथ-साथ मध्य प्रदेश, उत्तराखंड, छत्तीसगढ़, राजस्थान, गुजरात और महाराष्ट्र के प्रतिनिधि भी शामिल होंगे। आम के शौकीनों और किसानों के लिए यहाँ कई खास चीजें देखने को मिलेंगी।

मुख्य आकर्षण विवरण
आम की प्रजातियां 7 श्रेणियों और 56 वर्गों में 800 से ज्यादा किस्में
प्रसिद्ध किस्में दशहरी, लंगड़ा, चौसा, गौरजीत, लखनऊ सफेदा, रतौल और आम्रपाली
प्रतियोगिताएं बच्चों के लिए आम खाने और आम से बने व्यंजनों का मुकाबला
किसानों के लिए तकनीक, कीट नियंत्रण और मार्केटिंग पर वर्कशॉप
पौधों की बिक्री आम के पौधे बिक्री के लिए उपलब्ध रहेंगे
सम्मान बेहतरीन आम उत्पादकों और बागवानों को इनाम दिया जाएगा

आम की क्वालिटी सुधारने और निर्यात बढ़ाने के लिए सरकार ने लखनऊ, सहारनपुर, वाराणसी और अमरोहा में आधुनिक मैंगो पैक हाउस बनाए हैं। साथ ही जेवर एयरपोर्ट के पास एक फल परीक्षण केंद्र विकसित किया जा रहा है। इस साल किसानों को कीटों से बचाव के लिए 1.5 करोड़ फल बैग बांटे गए हैं और पुराने बागों के प्रबंधन के लिए 40% सब्सिडी भी दी जा रही है।