Lucknow में होमगार्ड भर्ती परिणाम में फर्जीवाड़ा, इंस्टाग्राम के 2 यूजर्स पर FIR दर्ज
Lucknow: यूपी होमगार्ड भर्ती 2025 के लिखित परीक्षा परिणामों को लेकर सोशल मीडिया पर गलत जानकारी फैलाने वालों पर पुलिस ने शिकंजा कसा है। लखनऊ के हुसैनगंज थाने में इंस्टाग्राम के दो यूजर्स के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। यह
Lucknow: यूपी होमगार्ड भर्ती 2025 के लिखित परीक्षा परिणामों को लेकर सोशल मीडिया पर गलत जानकारी फैलाने वालों पर पुलिस ने शिकंजा कसा है। लखनऊ के हुसैनगंज थाने में इंस्टाग्राम के दो यूजर्स के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। यह कार्रवाई यूपी पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) की शिकायत के बाद हुई है।
दरअसल, यूपी पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने 28 जून 2026 को परीक्षा के नतीजे जारी किए थे। इसके बाद कुछ लोगों ने सोशल मीडिया पर फर्जी रिजल्ट और भ्रामक जानकारी साझा करना शुरू कर दिया। बोर्ड के इंस्पेक्टर उपेंद्र सिंह ने इस मामले में शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस ने कानूनी कार्रवाई शुरू की। हुसैनगंज थाना प्रभारी शिव मंगल सिंह ने बताया कि मामले की जांच चल रही है।
पुलिस ने दो अलग-अलग एफआईआर दर्ज की हैं। पहली एफआईआर (100/2026) राहुल कुमार राजपूत (इंस्टाग्राम आईडी: rahul_rajput_7088) के खिलाफ दर्ज हुई है, जिसने सौरभ अस्थाना नाम के उम्मीदवार के रिजल्ट को लेकर गलत जानकारी फैलाई थी। वहीं, दूसरी एफआईआर (101/2026) अमित कुशवाहा (इंस्टाग्राम आईडी: amit_kushwah_thakur154) के खिलाफ दर्ज की गई है। अमित ने एक रील शेयर की थी जिसमें एक उम्मीदवार को बधाई दी गई थी, जबकि वह नाम आधिकारिक शॉर्ट लिस्ट में नहीं था।
इन दोनों मामलों में भारतीय न्याय संहिता-2023 (BNS) की धारा 221, 292, 336(2), 336(3), 336(4) और आईटी एक्ट की धारा 66 एवं 66D के तहत केस दर्ज किया गया है। भर्ती बोर्ड ने साफ किया है कि भर्ती से जुड़ी हर सही जानकारी केवल उनके आधिकारिक चैनलों के जरिए ही मिलेगी। बोर्ड ने सभी उम्मीदवारों को सलाह दी है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और केवल आधिकारिक वेबसाइट पर ही भरोसा करें। साथ ही चेतावनी दी गई है कि भर्ती प्रक्रिया के बारे में गलत जानकारी फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।