Lucknow University में कुलपति के नेतृत्व में निकली तिरंगा यात्रा, युवाओं को नशा मुक्ति का संदेश दिया

Lucknow: लखनऊ विश्वविद्यालय में गुरुवार को ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत एक बड़ी तिरंगा यात्रा निकाली गई। इस यात्रा का नेतृत्व कुलपति प्रो. जय प्रकाश सैनी ने किया। यह यात्रा टैगोर लाइब्रेरी से शुरू होकर शिवाजी

Lucknow: लखनऊ विश्वविद्यालय में गुरुवार को ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत एक बड़ी तिरंगा यात्रा निकाली गई। इस यात्रा का नेतृत्व कुलपति प्रो. जय प्रकाश सैनी ने किया। यह यात्रा टैगोर लाइब्रेरी से शुरू होकर शिवाजी ग्राउंड स्थित शिवाजी की प्रतिमा तक पहुंची, जिसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।

इस देशभक्ति यात्रा में विश्वविद्यालय के शिक्षकों और छात्रों के साथ-साथ NSS और NCC के अधिकारी और कैडेट्स ने भी हिस्सा लिया। कुलपति प्रो. जय प्रकाश सैनी ने इस मौके पर युवाओं की भागीदारी को जरूरी बताया। उन्होंने कहा कि नशे का सबसे आसान टारगेट युवा होते हैं, इसलिए बच्चों को नशा मुक्त भारत का राजदूत बनाना होगा और उनके साथ संवाद करना जरूरी है।

विश्वविद्यालय में ‘हर घर तिरंगा अभियान-2026’ और ‘नशा मुक्त भारत अभियान’ 9 अगस्त से 17 अगस्त तक चलाया जा रहा है। उत्तर प्रदेश सरकार ने 5 अगस्त को ही इन अभियानों को चलाने के निर्देश जारी कर दिए थे। छात्र कल्याण अधिष्ठाता प्रो. अमिता कनौजिया ने बताया कि छात्रों और कर्मचारियों को ‘MY Bharat Portal’ पर रजिस्ट्रेशन करने और नशा मुक्ति की ऑनलाइन शपथ लेने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।

इस अभियान की तैयारी में डीन आर्ट्स प्रो. अरविंद मोहन, चीफ प्रोवोस्ट प्रो. आशीष अवस्थी और संबद्ध कॉलेजों के प्राचार्य भी शामिल रहे। राज्य सरकार ने इस अभियान को जन आंदोलन बनाने पर जोर दिया है, जिसमें 14 अगस्त को ‘विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस’ के आयोजन की योजना भी शामिल है। साथ ही अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री दानिश आजाद अंसारी ने सभी मदरसों में भी इस अभियान को चलाने के निर्देश दिए हैं।