Lucknow University के छात्र करेंगे विधानसभा का घेराव, फीस वृद्धि के खिलाफ 50 दिनों से जारी है धरना
UP/Lucknow: लखनऊ यूनिवर्सिटी के छात्र फीस वृद्धि के खिलाफ पिछले 50 दिनों से धरने पर बैठे हैं। छात्रों का आरोप है कि कुलपति प्रो. जेपी सैनी ने अब तक एक बार भी उनसे मुलाकात नहीं की है। अब छात्रों ने दिल्ली की तर्ज पर उत्तर
UP/Lucknow: लखनऊ यूनिवर्सिटी के छात्र फीस वृद्धि के खिलाफ पिछले 50 दिनों से धरने पर बैठे हैं। छात्रों का आरोप है कि कुलपति प्रो. जेपी सैनी ने अब तक एक बार भी उनसे मुलाकात नहीं की है। अब छात्रों ने दिल्ली की तर्ज पर उत्तर प्रदेश विधानसभा का घेराव करने की योजना बनाई है ताकि अपनी मांगों को सरकार तक पहुँचा सकें।
छात्रों का मुख्य विरोध यूनिवर्सिटी द्वारा फीस बढ़ाए जाने को लेकर है। छात्र नेता प्रिंस प्रकाश ने बताया कि यह आंदोलन उन गरीब छात्रों के लिए है जो दोगुनी फीस नहीं भर सकते। छात्रों की मांग है कि बढ़ी हुई फीस को तुरंत वापस लिया जाए। प्रदर्शन के दौरान यूनिवर्सिटी प्रशासन और छात्रों के बीच तनाव भी बढ़ा है। प्रशासन ने बातचीत करने के बजाय कुछ प्रदर्शनकारियों को यूनिवर्सिटी से निष्कासित कर दिया है।
हाल ही में 20 और 21 जुलाई को धरना स्थल पर बारिश से बचने के लिए लगाई गई प्लास्टिक शीट और कैनोपी को हटाने को लेकर प्रॉक्टोरियल बोर्ड और छात्रों के बीच विवाद हुआ था। प्रशासन ने नियमों का हवाला देकर इसे हटवाया, जिसके बाद छात्रों को खुले आसमान के नीचे धरना देना पड़ा।
इस आंदोलन को अब राजनीतिक समर्थन भी मिल रहा है। सांसद पुष्पेंद्र सरोज, तनुज पुनिया और अवधेश प्रसाद के साथ समाजवादी पार्टी के नेता माता प्रसाद पांडेय, अरविंद सिंह गोप और राजपाल कश्यप ने छात्रों का साथ दिया है। पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष रमेश श्रीवास्तव भी इस प्रदर्शन में शामिल हैं। सपा नेताओं का कहना है कि पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव इस पूरे मामले पर नजर रखे हुए हैं। छात्र अब मानसून सत्र के दौरान प्रदेश के अन्य विश्वविद्यालयों के छात्रों को भी इस आंदोलन से जोड़ने की तैयारी कर रहे हैं।