UP : लखनऊ के अयोध्या रोड स्थित एक निजी यूनिवर्सिटी में शुक्रवार रात उस वक्त तनाव फैल गया जब एक छात्र की पिटाई का मामला सामने आया। आरोप है कि छात्र ने बाहर से नॉन-वेज खाना मंगाया था, जिसे लेकर वार्डन और उसके बीच विवाद हुआ
UP : लखनऊ के अयोध्या रोड स्थित एक निजी यूनिवर्सिटी में शुक्रवार रात उस वक्त तनाव फैल गया जब एक छात्र की पिटाई का मामला सामने आया। आरोप है कि छात्र ने बाहर से नॉन-वेज खाना मंगाया था, जिसे लेकर वार्डन और उसके बीच विवाद हुआ। इस घटना के बाद कैंपस में भारी हंगामा हुआ और बड़ी संख्या में छात्र सड़कों पर उतर आए।
विवाद की वजह और पिटाई का आरोप क्या है
छात्रों का कहना है कि हॉस्टल इन-चार्ज शुभम प्रताप सिंह ने एक छात्र को इसलिए पीटा क्योंकि उसने बाहर से नॉन-वेज खाना मंगाया था। एक अन्य जानकारी के मुताबिक विवाद तब शुरू हुआ जब छात्र मेस से रोटी लेकर अपने कमरे में जा रहा था। इस दौरान वार्डन ने उसे रोका और बहस हुई, जिसके बाद वार्डन ने छात्र का हाथ मरोड़ा और उसकी पिटाई की।
यूनिवर्सिटी में हंगामा और पुलिस की कार्रवाई
पिटाई की खबर फैलते ही यूनिवर्सिटी के छात्र भड़क गए और करीब तीन घंटे तक नारेबाजी की। गुस्साए छात्रों ने यूनिवर्सिटी गेट तोड़कर बाहर निकलने की कोशिश की, लेकिन मौके पर पहुंची पुलिस ने उन्हें रोका। घटना की गंभीरता को देखते हुए ACP विनय द्विवेदी, ACP अनिंद्य विक्रम सिंह और चिनहट समेत विभूति खंड के कई इंस्पेक्टर मौके पर पहुंचे और स्थिति को संभाला।
अब तक की आधिकारिक स्थिति क्या है
ACP विनय द्विवेदी ने बताया कि मेस से खाना ले जाने को लेकर छात्र और वार्डन के बीच विवाद हुआ था। पुलिस ने दोनों पक्षों से बात की है, लेकिन अब तक किसी भी तरफ से कोई लिखित शिकायत (तहरीर) दर्ज नहीं कराई गई है। पुलिस का कहना है कि अगर कोई लिखित शिकायत मिलती है, तो उसके आधार पर उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
Frequently Asked Questions (FAQs)
लखनऊ की किस यूनिवर्सिटी में यह विवाद हुआ
यह विवाद लखनऊ के अयोध्या रोड पर स्थित एक निजी यूनिवर्सिटी (BBD University) में शुक्रवार रात को हुआ, जहां वार्डन और छात्र के बीच नॉन-वेज खाने को लेकर झगड़ा हुआ था।
क्या इस मामले में कोई FIR दर्ज हुई है
पुलिस के मुताबिक अब तक किसी भी पक्ष ने लिखित शिकायत दर्ज नहीं कराई है, इसलिए अभी तक कोई औपचारिक मामला दर्ज नहीं हुआ है।