Lucknow University ने वापस लिया 3 छात्रों का निष्कासन, 56 दिन के धरने के बाद मिला फैसला

Lucknow: लखनऊ यूनिवर्सिटी (LU) में लंबे समय से चल रहा छात्रों का विवाद अब खत्म हो गया है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने निष्कासित किए गए तीन छात्रों का निष्कासन वापस लेने का फैसला किया है। यह निर्णय छात्रों द्वारा किए गए 56 द

Lucknow: लखनऊ यूनिवर्सिटी (LU) में लंबे समय से चल रहा छात्रों का विवाद अब खत्म हो गया है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने निष्कासित किए गए तीन छात्रों का निष्कासन वापस लेने का फैसला किया है। यह निर्णय छात्रों द्वारा किए गए 56 दिनों के लंबे धरने के बाद लिया गया है।

विश्वविद्यालय ने यह कदम प्रॉक्टोरियल बोर्ड, प्रॉक्टर और डीन स्टूडेंट वेलफेयर की सिफारिशों के बाद उठाया है। जिन छात्रों को यह राहत मिली है, उनमें एमए हिंदी के प्रेम प्रकाश यादव, एमए लोक प्रशासन के शशि प्रकाश (प्रिंस प्रकाश) और एलएलबी के हर्षित शुक्ला शामिल हैं।

इन छात्रों को 28 अप्रैल 2026 को फीस वृद्धि के विरोध प्रदर्शन के दौरान निलंबित किया गया था। उन पर आरोप था कि उन्होंने कुलपति के आने-जाने के रास्ते में बाधा डाली और उनके वाहन को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की। प्रॉक्टोरियल बोर्ड की जांच के बाद कुलपति ने इनके निष्कासन के आदेश को मंजूरी दी थी।

यूनिवर्सिटी के नियमों के मुताबिक, निष्कासन और बहाली की एक तय कानूनी प्रक्रिया होती है। इसमें प्रॉक्टोरियल बोर्ड और डीन स्टूडेंट वेलफेयर की सिफारिशें अहम होती हैं, क्योंकि कुलपति सीधे तौर पर बहाली का अधिकार नहीं रखते हैं। इसी प्रक्रिया के तहत अब इन तीनों छात्रों की वापसी का रास्ता साफ हुआ है।