Lucknow University में मेस फीस बढ़ोतरी पर छात्रों का हंगामा, यूनिवर्सिटी प्रशासन ने दी सफाई

Lucknow: लखनऊ यूनिवर्सिटी के हॉस्टल छात्रों में मेस फीस को लेकर भारी नाराजगी है। छात्रों ने फीस बढ़ाने का आरोप लगाते हुए यूनिवर्सिटी प्रशासन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया और आंदोलन की चेतावनी दी। छात्रों का कहना है कि फीस

Lucknow: लखनऊ यूनिवर्सिटी के हॉस्टल छात्रों में मेस फीस को लेकर भारी नाराजगी है। छात्रों ने फीस बढ़ाने का आरोप लगाते हुए यूनिवर्सिटी प्रशासन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया और आंदोलन की चेतावनी दी। छात्रों का कहना है कि फीस में अचानक हुई इस वृद्धि से उन विद्यार्थियों पर बुरा असर पड़ेगा जो गरीब परिवारों या ग्रामीण इलाकों से आते हैं।

इस विवाद पर यूनिवर्सिटी प्रशासन ने सफाई देते हुए कहा है कि मेस फीस में कोई बढ़ोतरी नहीं की गई है। यूनिवर्सिटी प्रवक्ता प्रो. मुकुल श्रीवास्तव ने बताया कि सोशल मीडिया पर चल रही खबरें गलत और भ्रामक हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि फीस में जो अंतर दिख रहा है, वह दरअसल रिफंडेबल कॉशन मनी (Refundable Caution Money) की वजह से है, जिसे 2,000 रुपये से बढ़ाकर 3,000 रुपये किया गया है। यह पैसा छात्र के हॉस्टल छोड़ते समय उसे वापस मिल जाएगा।

प्रशासन ने यह भी बताया कि इस सत्र की हॉस्टल फीस एकमुश्त (Lump sum) जमा करनी होगी। हालांकि, जिन छात्रों की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है, वे प्रोवोस्ट के जरिए ‘हॉस्टल अलॉटमेंट कमेटी’ को आवेदन दे सकते हैं। कुलपति की मंजूरी के बाद ऐसी स्थिति में फीस दो किस्तों में जमा करने की अनुमति दी जा सकती है।

छात्रों का आरोप है कि उनकी फीस 37,010 रुपये से बढ़कर 40,000 रुपये हो गई है और अब इसे एक बार में ही जमा करने को कहा जा रहा है। यूनिवर्सिटी का कहना है कि करीब 1,200 रुपये का जो अंतर दिख रहा है, उसे आने वाले नए मेस टेंडर की दरों के हिसाब से एडजस्ट किया जाएगा। 10 अगस्त को छात्र डीन स्टूडेंट वेलफेयर ऑफिस के बाहर जमा होकर अपना विरोध दर्ज करा रहे थे।