Lucknow University में LLB और BBA की प्रवेश परीक्षा संपन्न, 77 फीसदी से ज्यादा छात्र हुए शामिल

Lucknow: लखनऊ यूनिवर्सिटी में पांच साल के इंटीग्रेटेड LLB और BBA कोर्स के लिए प्रवेश परीक्षा गुरुवार को पूरी हो गई। इस परीक्षा में कुल 9,661 अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया। यूनिवर्सिटी ने शहर के 21 अलग-अलग केंद्रों पर दो पाल

Lucknow: लखनऊ यूनिवर्सिटी में पांच साल के इंटीग्रेटेड LLB और BBA कोर्स के लिए प्रवेश परीक्षा गुरुवार को पूरी हो गई। इस परीक्षा में कुल 9,661 अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया। यूनिवर्सिटी ने शहर के 21 अलग-अलग केंद्रों पर दो पालियों में यह परीक्षा आयोजित की थी।

परीक्षा के आंकड़ों की बात करें तो LLB इंटीग्रेटेड कोर्स के लिए कुल 6,640 रजिस्टर्ड छात्रों में से 5,121 छात्र पहुंचे, जिससे उपस्थिति 77.12% रही। वहीं BBA प्रवेश परीक्षा में 5,841 रजिस्टर्ड छात्रों में से 4,540 छात्र शामिल हुए, जिसकी उपस्थिति 77.73% दर्ज की गई। कुल मिलाकर दोनों परीक्षाओं में 77 फीसदी से अधिक छात्रों ने शिरकत की।

कुलपति प्रोफेसर जय प्रकाश सैनी ने बताया कि छात्रों की यह संख्या यूनिवर्सिटी की पढ़ाई और साख पर उनके भरोसे को बताती है। उन्होंने कहा कि BBA LLB कोर्स का मकसद राज्य के प्रतिभाशाली छात्रों को कम खर्च में कॉर्पोरेट लीगल एजुकेशन देना है। यूनिवर्सिटी प्रशासन का मानना है कि रोजगार देने वाले इन कोर्स की तरफ छात्रों का रुझान लगातार बढ़ रहा है।

Bar Council of India (BCI) से मान्यता प्राप्त इस BBA LLB कोर्स में कुल 180 सीटें हैं, जिन्हें तीन सेक्शन में बांटा गया है। हर सेक्शन में 60 छात्र पढ़ेंगे। लखनऊ यूनिवर्सिटी उत्तर प्रदेश की पहली ऐसी स्टेट यूनिवर्सिटी है जो अपने कैंपस से सीधे यह कोर्स करा रही है।

इस कोर्स में दाखिले के लिए इंटरमीडिएट पास होना जरूरी है। जनरल कैटेगरी के लिए न्यूनतम 45%, OBC के लिए 42% और SC/ST के लिए 40% अंक होने चाहिए। जिन छात्रों ने CLAT 2026 दिया है और जरूरी मार्क्स लाए हैं, उन्हें यूनिवर्सिटी की इस प्रवेश परीक्षा से छूट दी गई है। अगर सीटें खाली रहती हैं, तो UGET स्कोर के आधार पर भी एडमिशन मिल सकते हैं।

फीस की बात करें तो BBA LLB के लिए सेमेस्टर फीस 81,130 रुपये तय की गई है, जबकि एक बार के लिए 5,500 रुपये एडमिशन फीस देनी होगी।