Lucknow University में विदेशी छात्रों का बढ़ा क्रेज, 77 देशों से आए 3421 आवेदन

Lucknow: लखनऊ यूनिवर्सिटी की साख अब दुनिया भर में बढ़ रही है। शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए विश्वविद्यालय को 77 अलग-अलग देशों से कुल 3421 अंतर्राष्ट्रीय आवेदन मिले हैं। पिछले साल की तुलना में इस बार आवेदनों की संख्या में

Lucknow: लखनऊ यूनिवर्सिटी की साख अब दुनिया भर में बढ़ रही है। शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए विश्वविद्यालय को 77 अलग-अलग देशों से कुल 3421 अंतर्राष्ट्रीय आवेदन मिले हैं। पिछले साल की तुलना में इस बार आवेदनों की संख्या में 64 प्रतिशत की बड़ी बढ़ोत्तरी हुई है, जो यूनिवर्सिटी की बढ़ती लोकप्रियता को बताती है।

कुलपति प्रोफेसर जेपी सैनी ने इस बात पर खुशी जताई है। उन्होंने बताया कि यूनिवर्सिटी के रोजगारपरक कोर्स, बेहतर पढ़ाई का माहौल और नई शिक्षा नीति (NEP) के तहत शुरू किए गए मल्टी-डिसिप्लिनरी कोर्स विदेशी छात्रों को आकर्षित कर रहे हैं। कुलपति के मुताबिक, लखनऊ यूनिवर्सिटी अंतर्राष्ट्रीय छात्रों को सुरक्षित और बौद्धिक माहौल देने के लिए पूरी तरह तैयार है।

आवेदनों के आंकड़ों पर नजर डालें तो स्नातक (UG) के लिए 2552, परास्नातक (PG) के लिए 595 और पीएच.डी. के लिए 274 आवेदन आए हैं। सबसे ज्यादा छात्र बांग्लादेश से आए हैं, जबकि नेपाल, सूडान और नाइजीरिया जैसे देशों से भी अच्छी संख्या में आवेदन मिले हैं।

देश आवेदनों की संख्या
बांग्लादेश 1425
नेपाल 200
सूडान 174
नाइजीरिया 113
तंजानिया 101
बोत्सवाना 91
अंगोला 77
वियतनाम 75
नामीबिया 73
केन्या 54
इराक 49
मोजाम्बिक 49
पोलैंड 2
जर्मनी 1

यूनिवर्सिटी ने सत्र 2026-27 के लिए अपना अकादमिक कैलेंडर जारी कर दिया है। पहले सेमेस्टर की एडमिशन प्रक्रिया 25 जुलाई 2026 तक पूरी कर ली जाएगी और नए छात्रों की क्लास 27 जुलाई 2026 से शुरू होंगी। बता दें कि NRI और NRI-प्रायोजित उम्मीदवारों के लिए एलएलबी और बी.टेक कोर्स के आवेदन की आखिरी तारीख 30 जून 2026 थी। वर्तमान में यूनिवर्सिटी का अंतर्राष्ट्रीय प्रकोष्ठ एडमिशन की प्रक्रिया को आसान बनाने में जुटा है।