Lucknow University का 69वां दीक्षांत समारोह 31 जुलाई को, बनर्जी रिसर्च प्राइज के लिए मांगे गए नाम

Lucknow: लखनऊ विश्वविद्यालय (लविवि) में जल्द ही 69वां दीक्षांत समारोह आयोजित होने जा रहा है। इस खास मौके से पहले विश्वविद्यालय प्रशासन ने शोध पुरस्कारों के लिए तैयारी शुरू कर दी है। कुलपति प्रो. जे.पी. सैनी के नेतृत्व मे

Lucknow: लखनऊ विश्वविद्यालय (लविवि) में जल्द ही 69वां दीक्षांत समारोह आयोजित होने जा रहा है। इस खास मौके से पहले विश्वविद्यालय प्रशासन ने शोध पुरस्कारों के लिए तैयारी शुरू कर दी है। कुलपति प्रो. जे.पी. सैनी के नेतृत्व में बनर्जी रिसर्च प्राइज के लिए पात्र शोधार्थियों के नाम मांगे गए हैं, ताकि समय पर चयन प्रक्रिया पूरी की जा सके।

विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक ने कुलसचिव को पत्र भेजकर सभी संकायों को 15 जुलाई 2026 तक पात्र अभ्यर्थियों की सूची भेजने के निर्देश दिए हैं। यह पुरस्कार पीएचडी, डी.लिट और एलएलडी की उपाधि पाने वाले शोधार्थियों को दिया जाता है। पुरस्कार के लिए चयन की प्रक्रिया काफी सख्त है, जिसमें कुलपति द्वारा बनाए गए परीक्षक मंडल के मूल्यांकन के बाद अकादमिक परिषद अंतिम फैसला लेगी। शोधार्थी को यह भी बताना होगा कि उसका काम स्वतंत्र है या किसी की मदद ली गई है। अगर किसी साल कोई भी शोध प्रबंध योग्य नहीं पाया गया, तो उस साल पुरस्कार नहीं दिया जाएगा।

इस बार दीक्षांत समारोह को लेकर कुछ बड़े बदलाव भी किए गए हैं। कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल के निर्देश पर यह कार्यक्रम विश्वविद्यालय परिसर के बजाय अटल बिहारी वाजपेयी साइंटिफिक कन्वेंशन सेंटर में होगा। इस फैसले से विश्वविद्यालय को करीब 80 लाख से एक करोड़ रुपये की बचत होगी, जिसे छात्रों के कल्याण और पढ़ाई-लिखाई के बुनियादी ढांचे को सुधारने में लगाया जाएगा।

गर्मी को देखते हुए इस बार ड्रेस कोड में भी बदलाव किया गया है। पुरुषों के लिए सफेद कुर्ता-पायजामा और मैरून रंग की हाफ जैकेट तय की गई है। वहीं महिलाओं के लिए क्रीम रंग की साड़ी और मैरून रंग की हाफ जैकेट का नियम बनाया गया है। इसके अलावा, इस बार दो नए स्वर्ण पदक भी दिए जाएंगे, जिनमें प्रो. एस.जे.एच. आबिदी पदक (एम.ए. अंग्रेजी) और श्री चंद्रमणि सिंह स्वर्ण पदक (स्नातकोत्तर ज्योतिष विज्ञान) शामिल हैं।