Lucknow में स्कूल बस हादसे का शिकार 11 साल का अजीत नाजुक, ट्रॉमा सेंटर में हुआ ऑपरेशन

Lucknow: राजधानी लखनऊ के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती 11 साल के बच्चे अजीत रावत की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है। अजीत एक स्कूल बस हादसे का शिकार हुआ था, जिसके बाद उसे इलाज के लिए अस्पताल लाया गया। डॉक्टरों ने उसका ऑपरेशन किया

Lucknow: राजधानी लखनऊ के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती 11 साल के बच्चे अजीत रावत की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है। अजीत एक स्कूल बस हादसे का शिकार हुआ था, जिसके बाद उसे इलाज के लिए अस्पताल लाया गया। डॉक्टरों ने उसका ऑपरेशन किया है, लेकिन स्वास्थ्य में अब तक कोई बड़ा सुधार नहीं देखा गया है।

बच्चे की गंभीर स्थिति को देखते हुए ब्लॉक प्रमुख सर्वजीत सिंह लगातार डॉक्टरों के संपर्क में बने हुए हैं। वे समय-समय पर अजीत के स्वास्थ्य की जानकारी ले रहे हैं और इलाज की निगरानी कर रहे हैं। फिलहाल परिवार और शुभचिंतक बच्चे के जल्द ठीक होने की उम्मीद कर रहे हैं।