Lucknow के ट्रांसपोर्ट नगर में दुकान में लगी भीषण आग, दमकल विभाग ने पाया काबू
Lucknow: राजधानी लखनऊ के सरोजनी नगर इलाके में शनिवार सुबह एक दुकान में भीषण आग लग गई। यह घटना ट्रांसपोर्ट नगर की है, जहां अचानक लगी आग ने दुकान को अपनी चपेट में ले लिया। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत इसकी सूचना अग्निशमन व
Lucknow: राजधानी लखनऊ के सरोजनी नगर इलाके में शनिवार सुबह एक दुकान में भीषण आग लग गई। यह घटना ट्रांसपोर्ट नगर की है, जहां अचानक लगी आग ने दुकान को अपनी चपेट में ले लिया। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत इसकी सूचना अग्निशमन विभाग को दी।
जानकारी के मुताबिक, शनिवार 20 जून 2026 की सुबह ट्रांसपोर्ट नगर में स्थित एक बंद दुकान में आग लगी थी। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। दमकल कर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पाया। गनीमत यह रही कि दुकान बंद थी और समय रहते कार्रवाई होने से कोई जनहानि नहीं हुई। फिलहाल अग्निशमन विभाग इस बात की जांच कर रहा है कि दुकान में आग लगने की असल वजह क्या थी।