Lucknow के ट्रांसपोर्ट नगर में स्कूटी से 80 हजार कैश और मोबाइल चोरी, CCTV खंगाल रही पुलिस

Lucknow: राजधानी के ट्रांसपोर्ट नगर इलाके में चोरी की एक वारदात सामने आई है। यहां एक स्कूटी में रखे 80 हजार रुपये नकद और एक मोबाइल फोन चोरी हो गए। पुलिस अब इस मामले की जांच कर रही है और आरोपियों की पहचान के लिए आसपास के

Lucknow: राजधानी के ट्रांसपोर्ट नगर इलाके में चोरी की एक वारदात सामने आई है। यहां एक स्कूटी में रखे 80 हजार रुपये नकद और एक मोबाइल फोन चोरी हो गए। पुलिस अब इस मामले की जांच कर रही है और आरोपियों की पहचान के लिए आसपास के सीसीटीवी फुटेज देखे जा रहे हैं।

पीड़ित गणेश शंकर शर्मा कृष्णानगर के सुंदर नगर के रहने वाले हैं और ट्रांसपोर्ट नगर स्थित RTO कार्यालय में संविदा कर्मचारी के तौर पर काम करते हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि सोमवार शाम करीब 7 बजे उन्होंने अपनी स्कूटी न्यू पंजाबी ढाबे के पास खड़ी की थी। जब वह वापस आए तो उनके पैसे और मोबाइल गायब थे।

पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है। इलाके के सीसीटीवी कैमरों की मदद से यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि चोरी किसने की।