Lucknow में अवैध बसों पर चला ‘ऑपरेशन कवच’, 16 वाहन सीज और 66 के कटे चालान

Lucknow: राजधानी लखनऊ में बिना परमिट और नियमों को ताक पर रखकर चल रही यात्री बसों के खिलाफ परिवहन विभाग ने बड़ा एक्शन लिया है। विभाग ने ‘ऑपरेशन कवच’ चलाकर उन वाहनों को निशाने पर लिया है जो यात्रियों की सुरक्षा

Lucknow: राजधानी लखनऊ में बिना परमिट और नियमों को ताक पर रखकर चल रही यात्री बसों के खिलाफ परिवहन विभाग ने बड़ा एक्शन लिया है। विभाग ने ‘ऑपरेशन कवच’ चलाकर उन वाहनों को निशाने पर लिया है जो यात्रियों की सुरक्षा से खिलवाड़ कर रहे थे। इस अभियान के पहले ही दिन प्रशासन ने सख्ती दिखाते हुए दर्जनों वाहनों पर कार्रवाई की है।

यह अभियान 19 और 20 जुलाई 2026 को चलाया गया, जिसमें लखनऊ परिवहन विभाग के साथ राज्य कर विभाग, परिवहन निगम और यातायात पुलिस की संयुक्त टीम शामिल रही। इस पूरी कार्रवाई का नेतृत्व उप परिवहन आयुक्त राधेश्याम और आरटीओ प्रवर्तन प्रभात पांडेय ने किया। टीम में एआरटीओ आलोक कुमार यादव और आस्था बंसल के साथ रायबरेली, उन्नाव, हरदोई और सीतापुर के अधिकारी भी मौजूद रहे।

जांच के दौरान आलमबाग चौराहा, नहरिया रोड, पीजीआई मार्ग, सुल्तानपुर रोड और कमता-अयोध्या मार्ग जैसे व्यस्त इलाकों में सघन चेकिंग की गई। अधिकारियों ने पाया कि कई बसें परमिट की शर्तों का उल्लंघन कर रही थीं और यात्री सुरक्षा के नियमों की अनदेखी कर रही थीं।

विवरण संख्या/जानकारी
कुल चालान किए गए वाहन 66
कुल सीज (निरुद्ध) वाहन 16
सीज बसों की संख्या 14
सीज कार/अर्टिगा 2
छत पर माल ढोने वाली स्लीपर बसें 4
GST चोरी के आरोप में जब्त लग्जरी बसें 9

आरटीओ प्रवर्तन प्रभात पांडेय ने बताया कि कई बसें ऑल इंडिया टूरिस्ट परमिट के बावजूद अपने गृह राज्य से यात्रा शुरू या खत्म नहीं कर रही थीं। इसके अलावा, 9 लग्जरी बसों को बिना ई-वे बिल के करीब 300 बोरी माल ले जाते हुए पकड़ा गया, जो जीएसटी चोरी का मामला है। विभाग ने साफ किया है कि नियमों का उल्लंघन करने वाली बसों के परमिट रद्द करने के लिए संबंधित अधिकारियों को सिफारिश भेजी जाएगी। टैक्स चोरी रोकने के लिए यह संयुक्त अभियान आगे भी जारी रहेगा।