Lucknow में ट्रैफिक पुलिसकर्मियों ने ली 500 रुपये घूस, वीडियो वायरल होने पर दो हेड कांस्टेबल और एक सिपाही सस्पेंड
Lucknow: राजधानी लखनऊ के कमता तिराहे पर ट्रैफिक पुलिसकर्मियों द्वारा कार चालक से वसूली का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। इस वीडियो में पुलिसकर्मी कथित तौर पर 500 रुपये की घूस लेते दिखे। मामला सामने आने के बाद याताया
Lucknow: राजधानी लखनऊ के कमता तिराहे पर ट्रैफिक पुलिसकर्मियों द्वारा कार चालक से वसूली का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। इस वीडियो में पुलिसकर्मी कथित तौर पर 500 रुपये की घूस लेते दिखे। मामला सामने आने के बाद यातायात विभाग ने सख्त एक्शन लेते हुए तीन पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया है।
विभाग ने हेड कांस्टेबल तेज भानु सिंह और कांस्टेबल अमित कुमार समेत कुल तीन कर्मियों को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर पुलिस लाइन भेज दिया है। बताया जा रहा है कि ये सिपाही लंबे समय से कमता तिराहे और शहीद पथ लिंक रोड पर तैनात थे। आरोप है कि ये पुलिसकर्मी कार में बैठकर ही वसूली का काम करते थे।
पुलिस प्रशासन ने इस पूरे मामले की विभागीय जांच के आदेश दे दिए हैं। हालांकि, पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जिस कार चालक से पैसे लिए गए, उसने अब तक विभाग में कोई लिखित शिकायत दर्ज नहीं कराई है। यह कार्रवाई सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद की गई है ताकि विभाग में भ्रष्टाचार को रोका जा सके।