Lucknow में आज से बदला रहेगा ट्रैफिक रूट, पीजीआई के पास सड़क पर एक तरफ चलेगा यातायात
Lucknow: राजधानी लखनऊ में सुरक्षा कारणों से यातायात व्यवस्था में बड़ा बदलाव किया गया है। पीजीआई इलाके में सड़क के एक हिस्से को सीमित किया गया है, जिससे आने जाने वाले लोगों को अपनी यात्रा की योजना बदलनी होगी। यह नियम सोमव
Lucknow: राजधानी लखनऊ में सुरक्षा कारणों से यातायात व्यवस्था में बड़ा बदलाव किया गया है। पीजीआई इलाके में सड़क के एक हिस्से को सीमित किया गया है, जिससे आने जाने वाले लोगों को अपनी यात्रा की योजना बदलनी होगी। यह नियम सोमवार, 27 जुलाई से लागू हो गया है और 1 अगस्त, 2026 तक प्रभावी रहेगा।
ट्रैफिक पुलिस के मुताबिक, पीजीआई में सेक्टर-8 डिफेंस एक्सपो रोड पर वृंदावन चौकी के सामने से सपना एन्क्लेव तक जाने वाली छह लेन की सड़क पर यह बदलाव लागू रहेगा। इस दौरान सड़क के केवल एक तरफ ही वाहनों की आवाजाही होगी। समय की बात करें तो यह व्यवस्था प्रतिदिन सुबह 9 बजे से दोपहर 1 बजे तक और फिर दोपहर 3 बजे से शाम 7 बजे तक लागू रहेगी।
यातायात पुलिस ने शहर के लोगों और बाहरी इलाकों से आने वाले वाहन चालकों से अपील की है कि वे इन बदलावों का पालन करें ताकि जाम की स्थिति न बने। सुरक्षा के मद्देनजर लिए गए इस फैसले से संबंधित रूट पर चलने वाले लोगों को थोड़ी असुविधा हो सकती है।