Lucknow में मोहर्रम के जुलूस को लेकर ट्रैफिक डायवर्जन, आज घर से निकलने से पहले देख लें रूट
Lucknow: राजधानी लखनऊ में 10वीं मोहर्रम यानी आशूरा के मौके पर शुक्रवार को ट्रैफिक व्यवस्था में बड़े बदलाव किए गए हैं। शहर में निकलने वाले जुलूस के कारण कई रास्तों को डायवर्ट किया गया है ताकि आम जनता और जुलूस में शामिल लो
Lucknow: राजधानी लखनऊ में 10वीं मोहर्रम यानी आशूरा के मौके पर शुक्रवार को ट्रैफिक व्यवस्था में बड़े बदलाव किए गए हैं। शहर में निकलने वाले जुलूस के कारण कई रास्तों को डायवर्ट किया गया है ताकि आम जनता और जुलूस में शामिल लोगों को परेशानी न हो। अगर आप आज शहर में कहीं आने-जाने वाले हैं, तो ट्रैफिक पुलिस द्वारा जारी रूट मैप का ध्यान जरूर रखें।
डीसीपी ट्रैफिक रवीना त्यागी ने बताया कि आशूरा के जुलूस को लेकर ट्रैफिक डायवर्जन लागू कर दिया गया है। यह जुलूस सुबह 10 बजे नाजिम इलाके से शुरू होगा। सुरक्षा और सुगम यातायात को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने पहले ही रूट तय कर दिए हैं ताकि जाम की स्थिति पैदा न हो।
लखनऊ ट्रैफिक पुलिस की टीम पूरे रूट पर तैनात रहेगी ताकि वाहनों का दबाव सही तरीके से मैनेज किया जा सके। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे डायवर्ट किए गए रास्तों का पालन करें और वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें।