Lucknow में आशूरा के जुलूस को लेकर बदला ट्रैफिक रूट, पुराने शहर के 18 रास्तों पर रहेगा डायवर्जन

Lucknow: राजधानी लखनऊ में 10वीं मोहर्रम यानी आशूरा के अवसर पर शुक्रवार, 26 जून 2026 को यातायात व्यवस्था में बड़े बदलाव किए गए हैं। शहर के पुराने इलाकों में जुलूस निकलने के कारण कई रास्तों को बंद रखा जाएगा और ट्रैफिक डायव

Lucknow: राजधानी लखनऊ में 10वीं मोहर्रम यानी आशूरा के अवसर पर शुक्रवार, 26 जून 2026 को यातायात व्यवस्था में बड़े बदलाव किए गए हैं। शहर के पुराने इलाकों में जुलूस निकलने के कारण कई रास्तों को बंद रखा जाएगा और ट्रैफिक डायवर्जन लागू रहेगा। डीसीपी ट्रैफिक रवीना त्यागी ने बताया कि यह व्यवस्था सुबह 7 बजे से शुरू होगी और जुलूस खत्म होने तक जारी रहेगी।

आशूरा का मुख्य जुलूस सुबह 10 बजे नाजिम साहब इमामबाड़ा चौक से शुरू होगा। यह बाजारखाला होते हुए दोपहर करीब 2:30 बजे तालकटोरा कर्बला पर जाकर समाप्त होगा। इस दौरान पुराने लखनऊ के पक्का पुल, बड़ा इमामबाड़ा, रूमी गेट, घंटाघर, छोटा इमामबाड़ा, चौक, शाहमीना, हुसैनाबाद, नक्खास और मेडिकल कॉलेज जैसे 18 प्रमुख रास्तों पर गाड़ियों की आवाजाही प्रभावित रहेगी।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस आयोजन के लिए सख्त निर्देश दिए हैं। उन्होंने साफ कहा है कि मुहर्रम मातम का मौका है, इसे शक्ति प्रदर्शन का जरिया न बनाया जाए। डीजे पर तेज संगीत और हथियारों के प्रदर्शन पर पूरी तरह रोक लगा दी गई है। साथ ही, बिजली के तारों से होने वाले हादसों को रोकने के लिए ताजिए की ऊंचाई 10 से 12 फीट तक सीमित रखी गई है।

प्रशासन ने चेतावनी दी है कि सोशल मीडिया पर माहौल खराब करने वाली या भ्रामक पोस्ट डालने वालों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। भीड़ को संभालने के लिए सिविल डिफेंस की टीम तैनात रहेगी। हालांकि, एम्बुलेंस, दमकल और शव वाहन जैसी जरूरी सेवाओं को प्रतिबंधित रास्तों पर जाने की अनुमति होगी। किसी भी मदद के लिए लोग ट्रैफिक कंट्रोल नंबर 9454405155 पर फोन कर सकते हैं।