Lucknow में ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से 4 मजदूरों की मौत, बाराबंकी के रहने वाले थे सभी मृतक

Lucknow/Lucknow : उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के सुलतानपुर हाईवे पर शनिवार तड़के एक बड़ा हादसा हो गया। यहां ईंटों से लदी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई, जिससे उस पर सवार चार मजदूरों की दर्दनाक मौत हो गई। यह ह

Lucknow/Lucknow : उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के सुलतानपुर हाईवे पर शनिवार तड़के एक बड़ा हादसा हो गया। यहां ईंटों से लदी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई, जिससे उस पर सवार चार मजदूरों की दर्दनाक मौत हो गई। यह हादसा सुबह करीब 4:45 बजे गंगागंज इलाके में हुआ, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया।

पुलिस के मुताबिक, ट्रैक्टर-ट्रॉली को जोड़ने वाली हिच पिन अचानक टूट गई, जिसकी वजह से ट्रैक्टर बेकाबू होकर हाईवे की बैरिकेडिंग से जा टकराया और पलट गया। हादसे की जानकारी मिलते ही गोसाईगंज पुलिस, अग्निशमन विभाग और NHAI की टीमें मौके पर पहुंचीं। NHAI की क्रेन की मदद से पलटी हुई ट्रॉली को हटाया गया और उसके नीचे दबे लोगों को बाहर निकाला गया।

घायल मजदूरों को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन तीन लोगों ने सीएचसी गोसाईंगंज पहुंचते ही दम तोड़ दिया। चौथे मजदूर को गंभीर हालत में KGMU ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया था, लेकिन रास्ते में ही उसकी भी मौत हो गई। पुलिस ने सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और ट्रैक्टर-ट्रॉली को अपने कब्जे में ले लिया है। लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट के एडिशनल डीसीपी वसंत कुमार रल्लापल्ली ने बताया कि पीड़ितों के परिवार पोस्टमार्टम हाउस पहुंच गए हैं।

मृतकों की पहचान इस प्रकार हुई है:

नाम उम्र पता काम
पीतांबर रावत 35 अचकाकामऊ गांव, बाराबंकी ट्रैक्टर चालक
संदीप रावत 25 अचकाकामऊ गांव, बाराबंकी मजदूर
पवन रावत 25 अचकाकामऊ गांव, बाराबंकी मजदूर
बलराम रावत 20 सराय नज़र गांव, बाराबंकी मजदूर

ये सभी मृतक बाराबंकी जिले के रहने वाले थे और देशराज के आरबीएफ ईंट भट्ठे पर काम करते थे। डीसीपी साउथ मोहम्मद मुश्ताक ने बताया कि पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है और यह भी देखा जा रहा है कि ट्रैक्टर-ट्रॉली ओवरलोड तो नहीं थी।